उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग सोर्स- नवभारत लाइव
उत्तर प्रदेश

DV में नहीं पहुंचे तो गंवाई नौकरी! UP TGT के 100+ चयनित अभ्यर्थी हुए बाहर, वेटिंग लिस्ट वालों की चमकी किस्मत

UP TGT 2022 Recruitment Update: यूपी TGT 2022 भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में गैरहाजिर रहने वाले 100 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन रद्द कर दिया गया है। अब वेटिंग लिस्ट वालों को मौका मिलेगा।

अमन मौर्या, ओमप्रकाश सिंह परिहार

UP Education Commission TGT Waiting List: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से वर्ष 2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची में शामिल होने के बावजूद निर्धारित समय पर अभिलेख परीक्षण (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में शामिल नहीं होने वाले 100 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन निरस्त किया जाएगा। इनकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल नए अभ्यर्थियों को चयन का अवसर मिलेगा।

जून में आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा

वर्ष 2022 में टीजीटी के 3539 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तीन और चार जून 2026 को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार कुल पदों की तुलना में लगभग डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इसके लिए 30 जून को परिणाम जारी कर सफल अभ्यर्थियों की सूची घोषित की गई थी। अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया विषयवार जुलाई में कराई गई।

बड़ी संख्या में उपस्थित नहीं हुए अभ्यर्थी

आयोग के सामने यह तथ्य आया कि मेरिट सूची में स्थान पाने के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अभिलेख परीक्षण के लिए उपस्थित नहीं हुए। ऐसे अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। अब उनके स्थान पर शेष पैनल अथवा प्रतीक्षा सूची से नए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

अंग्रेजी का परिणाम नहीं हुआ घोषित

इस भर्ती में अंग्रेजी विषय के 557 पद हैं। अंग्रेजी विषय का परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। आयोग ने अन्य 14 विषयों के अंतिम चयन परिणाम 30 जुलाई को घोषित किए थे। इन 14 विषयों में कुल 2982 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

अंग्रेजी विषय के परिणाम पर रोक की वजह उत्तरकुंजी में सामने आई त्रुटि बताई गई है। परीक्षा में 29 प्रश्न ऐसे पाए गए, जिनके बारे में पाठ्यक्रम से बाहर होने की आपत्ति सामने आई। इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी विचाराधीन है। इसी कारण अंग्रेजी विषय का परिणाम रोक दिया गया है।

जल्द जारी होगा संशोधित परिणाम

आयोग का कहना है कि अभिलेख परीक्षण के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर संशोधित परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए भी चयन का रास्ता खुल सकता है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा