दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Abhijit Dipke: नागपुर पहुंचने पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा हम डरने वाले नहीं है। CEC के इस्तीफे तक सीजेपी की जंग जारी रहेगी। आगे कहा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
Saurabh Das, Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka
सौरभ दास, अभिजीत दिपके, आशुतोष रांकासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

अभिजीत दिपके ने कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

आशुतोष रांका ने पीएम मोदी को बताया सबसे डरपोक प्रधानमंत्री

दिल्ली पुलिस ने कहा सीजेपी ने कानून का पालन नहीं किया

Abhijit Dipke Hits Back At Delhi Police Claim: देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके ने ट्वीट कर आगे की रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने ऐसा कोई बांड नहीं भरा है, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की शर्त हो।

दिपके ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर कहा कि CJP के कार्यकर्ता फिर सड़कों पर उतरेंगे। उनका यह बयान उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के बाद रिहा किया गया है।

सीजेपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सीजेपी की प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की इज्जत खराब कराई। उन्होंने आगे कहा इतना कायर, डरपोक प्रधानमंत्री आजाद हिंदुस्तान ने नहीं देखा। सीजेपी के प्रवक्ता और सहसंयोजक सौरभ दास दिल्ली पुलिस पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस बेशर्मी से गुरुद्वारा बंगला साहिब में घुसपैठ की और अपनी कार्रवाई के दौरान गुरुद्वारे के पवित्र परिसर को भी नहीं बख्शा। इतिहास गवाह है कि जो सरकारें गुरुद्वारों के भीतर बर्बरतापूर्ण हरकतें करती हैं, वे ज़्यादा समय तक नहीं टिकतीं।

Saurabh Das, Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka
Indian Railway: प्रदर्शन के बीच 250 ट्रेनें कैंसल, रेलवे को कितने का हुआ नुकसान? यात्रियों के डूब गए ₹1 करोड़

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे नेता


कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। 10 अक्टूबर को सीजेपी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीजेपी के नेताओं के साथ-साथ दूसरे दलों के नेताओं को भी हिरासत में लिया था। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, माकपा नेता पिनराई विजयन और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी जैसे विपक्ष के प्रमुख नेता भी शामिल थे।

Saurabh Das, Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka
दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपो का किया खंडन

सीजेपी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगा रही है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की DCP PRO नेहा यादव ने प्रेसवार्ता कर सीजेपी के आरोपो का खंड़न किया। उन्होंने कहा सीजेपी कानून का पालन नहीं की इसी कारण सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।

DCP PRO नेहा यादव ने कहा सीजेपी के द्वारा जुटाई गई भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और हिंसा की, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। तय प्रक्रियाओं का पालन न करने, कानूनों और दिशानिर्देशों का पालन न करने के इतिहास और मौजूदा सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जनपथ पर प्रस्तावित धरने की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली की सुरक्षा और नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए शहर के कई इलाकों में BNSS की धारा 133 लागू की गई, जिसके तहत किसी भी तरह की भीड़ या विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com