छात्रों ने शिक्षकों पर लगाया आरोप (सौ. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

शिक्षा के मंदिर तक पहुंचा 'I Love Mohammad', बच्चे बोले-टीचर ने जबरन लिखवाया स्लोगन, शुरू हुआ बवाल

Up news: सीतापुर में I Love Muhammad' को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। यहां अमर बापू शिक्षा निकेतन स्कूल के छात्रों ने शिकक्षों पर जबरन 'I Love Mohammad' लिखवाने का आरोप लगाया है।

पूजा सिंह

Children were forced to write 'I love Muhammad': कानपुर से शुरू हुआ 'I Love Muhammad' पोस्टर विवाद हिंसा और राजनीतिक गलियारों से होते हुए अब शिक्षा के मंदिर तक पहुंच गया है। कानपुर, बरेली और मऊ के बाद अब सीतापुर में भी 'I Love Muhammad' विवाद ने तूल पकड़ लिया है। महमूदाबाद क्षेत्र के अमर बापू शिक्षा निकेतन विद्यालय में हिंदू छात्रों से कथित तौर पर 'आई लव मोहम्मद' लिखवाने का मामला सामने आया है।

मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और विद्यार्थियों व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने घर आकार माता-पिता को बताया कि हमसे स्कूल में जबरन 'आई लव मोहम्मद' लिखवाया गया। बताया जा रहा है कि, क्षेत्र के बनवीरपुर में अमर बापू शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रबंधक शौकत अंसारी द्वारा संचालित किया जा रहा है। शनिवार को शौकत अंसारी के निर्देश पर प्रधानाचार्या संतोष कुमार ने स्कूल में 'आई लव मोहम्मद' स्लोगन प्रतियोगिता चार्ट पर करवाई।

चार्ट पेपर पर शिक्षकों ने की टिप्पणी

स्लोगन प्रतियोगिता के बाद शिक्षकों ने चार्ट पेपर जांचे और उनपर 'NICE' लिखकर टिप्पणियां भी की। विद्यालय के हिंदू छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर इस बारे में परिजनों को जानकारी दी।

गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद गुस्साए अभिभावक विद्यालय पहुंचे और पुलिस को इसकी सुचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बयान दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।

कानपुर से शुरू हुआ विवाद

हाल ही में उत्तर प्रदेश से साथ ही कई राज्यों में ‘I Love Mohammad’ को लेकर विवाद देखे गया। बता दें कि, यह विवाद कानपुर से शुरू हुआ था। कानपुर के रावतपुर के सैय्यद नगर में रामनवमी शोभायात्रा गेट के सामने 'आइ लव मोहम्मद' लिखा पोस्टर लगाने को लेकर 4 सितंबर को हंगामा हुआ था। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया था। लेकिन नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पोस्टर हटाए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद यह विवाद धीरे धीरे यूपी के साथ-साथ कई राज्यों में होने लगा

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें