(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
उत्तर प्रदेश

UP में 120 लोकसभा सांसद और 603 विधायक! 2029 से बदलेगा उत्तर प्रदेश का सियासी भूगोल; क्या है सरकार का प्लान?

UP Assembly Seats Update: यूपी में 2029 के आम चुनाव से मतदाता 80 के बदले 120 लोकसभा सीटों और 2032 से 403 की जगह पर 603 विधानसभा सीटों के लिए सांसद और विधायक चुनते नजर आ सकते हैं।

मनोज आर्या

Women Reservation Bill: उत्तर प्रदेश की राजनीति और चुनावी भूगोल आने वाले समय में पूरी तरह बदलने वाला है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 2029 के आम चुनावों से महिला आरक्षण को जमीन पर उतारने के लिए एक ऐतिहासिक ब्लूप्रिंट पर काम कर रही है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत न केवल महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, बल्कि पूरे देश सहित यूपी में भी सांसदों और विधायकों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

उत्तर प्रदेश में 2029 के आम चुनाव से मतदाता 80 के बदले 120 लोकसभा सीटों और 2032 के विधानसभा चुनाव से 403 की जगह पर 603 असेंबली सीटों के लिए सांसद और विधायक चुनते नजर आ सकते हैं, जिनमें 40 लोकसभा और 180 विधानसभा सीट पर हर कैंडिडेट महिला दिख सकती है।

बिना जनगणना के लागू होगा कानून?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) में पहले यह प्रावधान था कि यह नई जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होगा। लेकिन अब सरकार इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार चाहती है कि नई जनगणना के नतीजों का इंतजार किए बिना 2011 की जनगणना को ही आधार मानकर परिसीमन कर लिया जाए। इससे उन दक्षिणी राज्यों की चिंता भी दूर होगी जिन्हें डर था कि जनसंख्या नियंत्रण करने के कारण उनकी सीटें कम हो सकती हैं। प्रस्ताव यह भी है कि अनुसूचित जाति और जनजाति की सीटों को भी इसी अनुपात में महिला आरक्षण के दायरे में लाया जाए।

विपक्षी दलों के साथ अमित शाह की चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस योजना को लेकर सोमवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ शुरुआती बातचीत की है। सरकार की योजना लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने की है, जिसमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

विशेष सत्र में संशोधन की तैयारी

सरकार फिलहाल सहयोगी और विपक्षी दलों से रायशुमारी कर रही है। यदि सभी दल सहमत होते हैं, तो चालू बजट सत्र में या इसके तुरंत बाद एक विशेष सत्र बुलाकर कानून में जरूरी संशोधन किए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि 2029 के लोकसभा चुनाव और 2032 के यूपी विधानसभा चुनाव तक यह नया ढांचा पूरी तरह तैयार हो जाए।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट