दिल्‍ली लाल किला ब्‍लास्‍ट  
उत्तर प्रदेश

दिल्ली के बाद UP को दहलाने की साजिश! कानपुर से पकड़े गए 9 संदिग्ध आतंकी

UP Suspected Terrorists Arrested: कानपुर से 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में होने वाली हमलों की साजिश का पर्दाफाश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। कानपुर से 9 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पड़ोसी क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट के बाद जांच में मिले सुरागों के आधार पर कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से क्या संबंध हैं?

वहीं, इससे पहले दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) को खंदावली गांव के पास से बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह वही कार है, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। गाड़ी को राउंड अप कर जब्त कर लिया गया है और फिलहाल इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

NIA कर रही है मामले की जांच

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच अब NIA को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा सौंपी गई इस जांच के लिए NIA ने ADG विजय सखारे के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम को जैश मॉड्यूल से जुड़ी केस फाइलों की समीक्षा के लिए दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय करना है।

डॉक्टर आदिल अहमद की गिरफ्तारी

धमाके से तीन दिन पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोपी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पिछले छह महीने से काम कर रहा था। सहारनपुर के एसपी सिटी ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने नियमानुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद की और वे उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस ले गए।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान