केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

UP Deputy CM Flight Diverted: यूपी के लखनऊ में भारी बारिश और आंधी के बीच दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की लैंडिंग फेल। 3 बार कोशिश के बाद विमान की भोपाल में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

अमन मौर्या

Lucknow Weather Alert: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई अन्य जिलों में सोमवार सुबह मौसम बिगड़ गया। राज्य में तेज आंधी और बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम के कारण प्रदेश का हवाई यातायत भी प्रभावित रहा। इससे लखनऊ आने वाली फ्लाइट भी बाधित रही। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग में समस्याएं देखने को मिली। बता दें कि इस फ्लाइट में राज्य को दोनों उप-मुख्यमंत्री भी सवार थे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तीन बार प्रयास करने के बाद भी विमान नहीं उतर सका। इसके बाद फ्लाइट को एमपी के भोपाल में डायवर्ट कर दिया गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बड़ी चेतावनी जारी करते हुए 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं।

3 बार हुई लैंडिंग की कोशिश

प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 में सवार होकर सोमवार को दिल्ली से राजधानी लखनऊ आ रहे थे। लखनऊ में सुबह से ही तेज हवाएं चल रहीं हैं। ऐसे में फ्लाइट को एयरपोर्ट पर समस्याएं आ रही थी। इस बीच फ्लाइट के पायलट ने तीन बार लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसके बाद विमान को एमपी मोड़ दिया गया और भोपाल में इसकी सफल लैंडिंग कराई गई। दोनों डिप्टी सीएम सुरक्षित।

सुबह से ही मौसम खराब

बता दें राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 8 बजे से ही मौसम खराब है। आसमान में घने बादल छाए रहे। इससे कई इलाकों में अंधेरा हो गया। साथ ही तेज बारिश शुरू होने लगी। ऐसा करीब डेढ़ घंटे तक बना रहा। बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में नाले उफान पर रहे। राजधानी में सुल्तानपुर रोड समेत शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

गर्मी से मिली राहत

तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लखनऊ शहर का मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मौसम विभाग ने शहर में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 64 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी