मुरादाबाद में बुर्के वाली युवती से मनचले ने की छेड़छाड़ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP Crime News: मुरादाबाद में बुर्के वाली युवती से मनचले ने की छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में के नागफनी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मनचले युवक ने बुर्का पहनकर जा रही युवती के साथ सूनसान गली में छेड़छाड़ की।

अभिषेक सिंह

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुर्का पहने एक महिला से छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे युवक ने अकेली महिला को देखकर उसके साथ बदसलूकी की। महिला के विरोध करने पर वह तुरंत मौके से फरार हो गया। भागते हुए उसकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह पूरा मामला थाना नागफनी क्षेत्र के कोठी वाली गली का बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सूबे की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी काफी गरमा गया है, जहां कई लोग महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन को घेर रहे हैं। मुरादाबाद पुलिस के एक्स हैंडल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें बताया गया है कि थाना प्रभारी नागफनी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

घटना 3 अगस्त यानी रविवार की बताई जा रही है, जब पीड़िता सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। मामले में एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना अहम होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को पकड़ने में कामयाब होती है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी