उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'डबल इंजन' की सरकार 'डेमोग्राफी' नहीं बदलने देगी, संभल हिंसा रिपोर्ट पर CM योगी की दो टूक

Uttar Pradesh: के मुख्यमंत्री सीएम योगी का संभल हिंसा पर रिपोर्ट के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है। सपा और कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि इन लोगों ने चुन-चुन कर हिंदुओं पर अत्याचार करवाए है।

सौरभ शर्मा

CM Yogi Adityanath on Sambhal Violence Report: संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की धरती से कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी सरकार किसी भी क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदलने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी। सीएम योगी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो कोई भी डेमोग्राफी बदलने का दुस्साहस करेगा, उसे खुद उस जगह से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह बयान उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन को लेकर सरकार के सख्त रुख को दर्शाता है।

प्रतापगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि उस समय हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जाता था। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें दंगों के माध्यम से क्षेत्रों को 'हिंदू विहीन' करने की साजिश करती थीं और हिंदुओं की डेमोग्राफी को बदलने के लिए उन पर अत्याचार करवाती थीं।

अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि अब प्रदेश में 'डबल इंजन' की सरकार है जो किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि अब तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और सरकार संतुष्टीकरण के माध्यम से समाज के हर नागरिक के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा और जनता में संतुष्टि का भाव बढ़ा है। आज प्रदेश माफिया मुक्त हो रहा है।

विकास की सौगात और महिला सुरक्षा का वादा

अपनी यात्रा के दौरान सीएम योगी ने प्रतापगढ़ वासियों को लगभग 550 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी, छात्रों को लैपटॉप दिए और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण के चेक भी वितरित किए। महिला सुरक्षा को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालता है तो अगले चौराहे पर उसका काम तमाम हो जाता है। इससे पहले, प्रतापगढ़ पहुंचने पर सीएम योगी ने मां बेल्हा देवी धाम में दर्शन-पूजन भी किया।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील