बीजेपी सोर्स- IANS
उत्तर प्रदेश

यूपी में चुनाव की तैयारी को धार देने में जुटी बीजेपी! मीडिया सेल में नई तैनाती, नए प्रवक्ताओं के जिम्मे प्रचार

UP BJP Media Cell Appointment: यूपी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में प्रवक्ता की नियुक्ति की है। साथ मीडिया सेल में नई तैनाती की है।

नितिन कुमार राय

UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से 31 प्रदेश प्रवक्ता और दो प्रदेश मीडिया सह संयोजक के नाम घोषित किए हैं।

प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची घोषित

बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल और डॉ. ऋचा सिंह शामिल हैं।

दिलीप श्रीवास्तव को भी जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश, अभिषेक कृष्ण, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन को मजबूत करने की कवायद

भाजपा ने प्रदेश मीडिया सह-संयोजकों की भी घोषणा की है। हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। नई टीम के जरिए पार्टी मीडिया और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी रणनीति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। इसे देखते हुए राजनीतिक दल अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। भाजपा भी संगठन के अलग-अलग स्तरों पर अपनी टीम को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति के मुताबिक जिम्मेदारियां तय करने में जुटी है।

लोगों तक नीति पहुंचाने का जिम्मा

इसी कड़ी में मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सह-संयोजकों पर पार्टी की नीतियों, सरकार के कामकाज और राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा का पक्ष जनता तथा मीडिया के सामने रखने की अहम जिम्मेदारी होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेता प्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट