आगरा में हुई हादसे की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

आगरा में बड़ा हादसा, निर्माण के दौरान बेसमेंट की दीवार गिरी; मलबे में दबे 7 लोग, दो की मौत

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोग दब गए।

मनोज आर्या

Agra Building Wall Collapsed: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज रविवार, 21 दिसंबर को नमक मंडी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां, एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में दीवार गिर गई। इस घटना में सात लोग मलबे में दब गए, जिन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबे सभी मजदूर अलाव ताप रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। यहां मौके पर एसडीएम समेत पुलिस बल मौजूद है।

यह घटना आगरा के बिजकौली गांव की है। मलबे में दबकर 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार बिजकौली गांव निवासी जोध सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान के नीचे बेसमेंट बनाया गया था।

कैसे हुआ यह हादसा?

बेसमेंट की दीवारों के बीच खाली स्थान में मिट्टी की भराई कर उसमें पानी छोड़ दिया गया था। इस दौरान रविवार को गांव के ही उत्तम सिंह , धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, हीरालाल, रामेंद्र सिंह, कल्लू और योगेश दीवार के सहारे ताश खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक भराई की गई मिट्टी के दबाव और नमी के कारण बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचाया।

 घायलों को आगरा के लिए रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय हीरालाल और योगेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बिना सुरक्षा इंतजामों की हो रही थी खुदाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसमेंट की खुदाई बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के की जा रही थी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और बहादुरी से एक बड़ा नुकसान टल गया। यह हादसा एक बार फिर निर्माण कार्यों में लापरवाही के खतरों की ओर इशारा करता है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप