UP में कोहरे से मचा कोहराम...चार जिलों में हुए भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत 
उत्तर प्रदेश

UP में कोहरे से मचा कोहराम...चार जिलों में हुए भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत

UP Road Accidents News: उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण कई जिलों में सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 14 लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं।

अर्पित शुक्ला

UP Accidents News: कोहरे की वजह से यूपी के कई जिलों में सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। प्रदेश के मथुरा, बागपत, उन्नाव और बस्ती में घने कोहरे के कारण कई वाहन हादसे का शिकार हुए हैं।

उन्नाव में बोल्डर से टकराई फार्च्यूनर, 4 की मौत

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही फार्च्यूनर कार बांगरमऊ इलाके में हवाई पट्टी पर रखे बोल्डर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में कार चला रहे युवक सहित चार लोगों की मौत हो गई। कोहरे के बीच चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। करीब सात मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

बस्ती में बस-ट्रक की भिड़ंत, चार की मौत

संतकबीरनगर से तीर्थनगरी अजमेर जा रही एक निजी बस ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा कोतवाली बस्ती क्षेत्र के बडेवन फोरलेन के पास सोमवार आधी रात के आसपास हुआ।

बागपत में हिंडन नदी में गिरी कार

मेरठ से दबिश देकर लौटते समय सोमवार देर रात एक कार बालैनी पुल से फिसलकर हिंडन नदी में जा गिरी। कार में सवार हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल सहित तीन लोग घायल हो गए।

बालैनी और सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो कार नदी के एक छोर पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार से पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को निकालकर नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल और अजरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।

मथुरा में भीषण हादसा

सोमवार रात करीब 2 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन में घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के भीतर फंस गए, जबकि कुछ ने बसों से कूदकर जान बचाई। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं