-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Ncr Air Pollution Today Aqi Level Severe Smog Gas Chamber
दिल्ली में सांसों पर संकट….गैस चेंबर बनी राजधानी, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi Pollution Update: दिल्ली-एनसीआर में लगातार चौथे दिन प्रदूषण का कहर जारी है और औसत AQI 377 दर्ज किया गया है, जिसके कारण राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है।

दिल्ली में सांसों पर संकट....गैस चेंबर बनी राजधानी, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI
Delhi Pollution News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर को एक बार फिर कोहरे से आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), आईएमडी और आईआईटीएम के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। पूरे एनसीआर को मानो गैस चैंबर में तब्दील होते देखा जा रहा है।
दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। जहांगीरपुरी और वजीरपुर में एक्यूआई 426 दर्ज किया गया, जो सबसे खराब स्तरों में शामिल है। डीटीयू, दिल्ली में एक्यूआई 425, आईटीओ में 402, सिरिफोर्ट में 402 और विवेक विहार में 411 दर्ज किया गया। इसके अलावा द्वारका सेक्टर-8 में 391, आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 पर 323, आईआईटी दिल्ली में 339, लोधी रोड (आईआईटीएम) में 341 और लोधी रोड (आईएमडी) में 342 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
एनसीआर में भी जहरीली है हवा
रोहिणी में 356, शादिपुर में 355, सोनिया विहार में 393 और श्री अरविंदो मार्ग में 348 का स्तर दर्ज किया गया। पूसा क्षेत्र में डीपीसीसी स्टेशन पर 394 और आईएमडी स्टेशन पर 370 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
एनसीआर के अन्य शहरों की स्थिति भी अलग नहीं है। नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 416, सेक्टर-125 में 411, सेक्टर-116 में 394 और सेक्टर-62 में 355 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में 410, संजय नगर में 362 और इंदिरापुरम में 336 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
कोहरे में आई कमी
इन आंकड़ों से साफ है कि पूरे एनसीआर में हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कोहरे की तीव्रता में कमी जरूर आई है। 16 दिसंबर को सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला, जबकि 17 और 18 दिसंबर को हल्के कोहरे (शैलो फॉग) की संभावना जताई गई है। तापमान अधिकतम 23–25 डिग्री और न्यूनतम 9–11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- आज का मौसम अपडेट: उत्तर भारत में घना कोहरा और सर्दी का डबल अटैक, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने एहतियातन स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। निर्देश के अनुसार कक्षा 6 और उससे ऊपर की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में ही संचालित की जाएगी, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण का कम से कम असर पड़े। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की गति नहीं बढ़ती और स्थानीय स्तर पर प्रदूषण के स्रोतों पर सख्त नियंत्रण नहीं किया जाता, तब तक एनसीआर को इस जहरीली हवा से राहत मिलना मुश्किल है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Delhi ncr air pollution today aqi level severe smog gas chamber
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
Aug 04, 2026 | 02:26 PMपीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














