यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 बसों और 3 कारों में लगी आग, कई लोग जिंदा जले, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Mathura Vehicles Catch Fire Video: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर 6 बस और 2-3 कार में आग लग गई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। DM चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, कई लोगों की मौत हुई है।
Yamuna Expressway Accident
यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 बसों और 3 कारों में लगी आग
Published on: 
Updated on: 

Mathura Road Accident News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 6 बसों और 2-3 कारों में आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को आगरा और मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पास के गांव के निवासी भगवान दास ने बताया कि हादसे के बाद करीब 20 एंबुलेंस ने 100-150 घायलों को अस्पताल भेजा।

ऐसा महसूस हुआ जैसे गोली चली हो

भगवान दास ने यह भी बताया कि जब हादसा हुआ, तो कोहरा काफी कम था। गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद ऐसा महसूस हुआ जैसे गोली चली हो, और फिर तेज धमाके हुए। पूरी घटना के बाद गांव के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मदद करने लगे। दो-तीन कारें और 6 बसें जल गईं, और घने कोहरे के कारण एक-एक कर गाड़ियां आपस में टकराईं। हादसा थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 127 के पास हुआ।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF की टीमें आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं। एंबुलेंस स्टाफ के अमित कुमार ने बताया कि कई गाड़ियों में आग लग गई है, विशेष रूप से प्राइवेट बसों में। कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बसें पूरी तरह भरी हुई थीं

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से चार बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।