घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर; 5 की मौत, कई घायल

UP Road Accident: हादसे के बाद बुरी तरह फंसे यात्रियों को काटकर बाहर निकाला गया। एक्सप्रेसवे की मेडिकल टीम ने 7 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई।

मनोज आर्या

Purvanchal Expressway Accident: बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ऐसा खौफनाक सड़क हादसा हुआ जिसने राहगीरों तक को सन्न कर दिया। हैदरगढ़ के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव के पास माइल स्टोन 51.6 पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। टक्कर के तेज झटके से गाड़ियों में बैठे लोग 20 मीटर दूर तक जा गिरे। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल गंभीर अवस्था में पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखनऊ से आजमगढ़ जा रही ब्रेजा कार अचानक विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार से भिड़ गई। टक्कर होते ही सबसे पहले वैगनआर में आग लगी, और थोड़ी ही देर में उसकी लपटें ब्रेजा तक पहुंच गईं। पलभर में दोनों कारें आग के गोले में बदल गईं। राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर कुछ लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और यूपीडा की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत

हादसे के बाद बुरी तरह फंसे यात्रियों को काटकर बाहर निकाला गया। एक्सप्रेसवे की मेडिकल टीम ने 7 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ यात्रियों के शव दूर तक बिखर गए और वाहन पहचानने लायक भी नहीं बचे।

हादसे में घायलों की हालत गंभीर

ब्रेजा कार में तीन महिलाएं और एक बच्ची सवार थीं। तीनों महिलाएं हादसे में बच गईं, लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर वैगनआर में एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे बैठे थे। इनमें से एक महिला और एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हुई। 6 और 7 वर्ष की दो बच्चियों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कई घायल अब भी गंभीर हालत में हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी