कौशंबी में मिट्टी का टीला धंसा 
उत्तर प्रदेश

यूपी के कौशंबी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

Kaushambi Soil Mound Collapsed: उत्तर प्रदेश के कौशंबी में एक बड़ा हादसा हुआ। कौशंबी में मिट्टी का टीला धंसने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रिया जैस

Kaushambi Accident: उत्तर प्रदेश के कौशंबी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कौशंबी के सदर तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह मिट्टी का टीला ढह गया। इस हादसे में आठ महिलाएं टीले के नीचे दब गई। इनमें से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, महिलाएं घर की दीवरों पर पोतने के लिए मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान टीला ढह गया और सभी टीले में दब गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने खुद फावड़ा चलाकर मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया और बचे लोगों को बाहर निकाला।

सुरंग के अंदर तक चली गई थी महिलाएं

कौशंबी में हुए इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव की कुछ महिलाएं घर की पुताई के लिए ताला पर मिट्टी लेने पहुंचे थे। महिलाएं मिट्टी की खुदाई कर रही थी। इस दौरान सुंरग जैसी रचना बन गई थी। मिट्टी लेने के लिए महिलाएं और बच्चे अंदर तक चले गए। इस दौरान मिट्टी का टीला अचानक भरभराकर ढह गया और उसमें मौजूद सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसा इतना भयावह था कि मौजूद अन्य महिलाओं की चीख-पुकार मच गई।

हादसे में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 45 वर्षीय गीता देवी और उनकी 8 वर्षीय बेटी अंकिता और पड़ोसन उत्तरा देवी को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतक गीता का बेटा अमित कुमार और पड़ोस की तिजिया देवी की हालत नाजुक बनी हुई और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग