मेरठ में राहत और बचाव में जुटे एसडीआरएफ कर्मी (सोर्स- एक्स-@sdrf_up) 
उत्तर प्रदेश

मेरठ: बारिश के चलते भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान, 8-10 लोग मलबे में दबे, राहत व बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बड़ा हादसा हो गया। शहर की जाकिर कॉलोनी में बारिश के कारण तीन मंजिला मकान गिर गया है। इसमें एक ही परिवार के 9 लोगों के दबे होने की खबर है। यहां एक 3 मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया है। आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

अभिषेक सिंह

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बड़ा हादसा हो गया। शहर की जाकिर कॉलोनी में बारिश के कारण तीन मंजिला मकान गिर गया है। इसमें एक ही परिवार के 8 से 10 लोगों के दबे होने की खबर है। यहां एक 3 मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया है। आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 3 मंजिला मकान जर्जर हालत में था। ऐसे में संभव है कि भारी बारिश के कारण मकान गिरा हो। मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में यह मकान गिरा है।

प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मलबे में 8 से 10 लोग दबे फिलहाल वास्तविक संख्या क्या है, इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। मौके पर दमकल विभाग की टीम भी तैनात है।

परिवार डेयरी का व्यवसाय करता है। जिस जगह डेयरी है, उसके ग्राउंड फ्लोर पर भैंसे बंधी हुई हैं। मकान के अचानक ढहने से भैंसे भी मलबे में दब गई हैं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान जारी है।

2 लोगों को जिंदा बचाया गया

यह भी बताया जा रहा है कि मलबे से अब तक 2 लोगों को जिंदा बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में 8 से 10 जानवरों के भी दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मेरठ एसएसपी ने यह बताया

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंच गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने बताया, 3 मंजिला मकान ढह गया है। 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 2 लोगों को बचाया गया है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाएं अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63