उत्तर प्रदेश

विधानसभा की कार्यवाही संचालन में पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों का योगदान आवश्यक : सतीश महाना

दिपक.पांडे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के अध्यक्ष, सतीश महाना (Satish Mahana) ने प्रेस प्रतिनिधियों (Press Representatives) को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) देश की सबसे बड़ी गौरवमयी विधान सभा है। प्रदेश की 25 करोड़ जनमानस की अपेक्षा को पूरा करने के लिए सदस्य चुनकर आए है। उन्हें जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का अहम दायित्व है।

अध्यक्ष ने विधान सभा के सभी सदस्यों द्वारा सर्वानुमति से अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। नेता सदन, योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव और सभी दलीय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने इस प्रदेश के विधायकों को जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भेजा है। पक्ष और विपक्ष की अहम जिम्मेदारी है कि दोनों ही मिलकर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को समर्पित भाव से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। उन्होंने कहा कि जनता के चुने गए प्रतिनिधियों पर मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को पल-पल की जानकारी प्राप्त होती रहती है।

विधान सभा में शालीनतापूर्वक व्यवहार के साथ-साथ सौमनस्यपूर्ण ढंग से कार्यवाही के संचालन में  विधायक अपना अप्रतिम योगदान करें। अध्यक्ष ने 18वीं विधान सभा के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि नेता पक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ सभी सदस्यों की जनभावनाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप वह सदन को संचालित करने के साथ ही प्रदेश की गरिमामय विधान सभा में नए प्रतिमान स्थापित करने का एक आदर्श उपस्थित करने का प्रयास करेंगे।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी