दिखौली गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (सोर्स: नवभारत फोटो)
उत्तर प्रदेश

सामाजिक समरसता की मिसाल! सुल्तानपुर के दिखौली में जाति-पाति भूलकर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Dikhauli Village Janmashtami: सुल्तानपुर के दिखौली गांव में जाति-पाति का भेदभाव भूलकर सर्वसमाज ने धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। लक्ष्मी-गणेश नीलकंठ मंदिर में सुंदरकांड और भजन का हुआ आयोजन।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Sultanpur Dikhauli Krishna Janmashtami Celebration: यूपी बिहार ही नहीं बल्कि देश के ज्यादातर राज्यों के गांवों में अभी भी जाति पाती की व्यवस्था विद्यमान है,परन्तु कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां अब तीज त्योहार के समय जाति धर्म की बेड़िया तोड़कर लोग इकट्ठे होकर पर्व मनाते हैं।

इनमें सुल्तानपुर जिले के दुबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दिखौली भी है,जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व सभी समाज के लोग एक साथ आकर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ से मनाते हैं।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन

यहां के धईकारन-कहारन टोला स्थित लक्ष्मी-गणेश नीलकंठ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। हर त्योहार की तरह कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर संचालक पन्नेलाल बंसल की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सर्वसमाज के भक्तों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ और गायन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महिला मंडली का योगदान

इस उत्सव और सुंदरकांड पाठ के बाद महिला मंडली ने सुमधुर धुनों पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। जैसे-जैसे मध्यरात्रि का समय नजदीक आया, मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्म को लेकर उत्साह और बढ़ता गया।

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही मंदिर परिसर “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला”, “गोकुलनंदन श्रीकृष्ण की जय” और “राधा-कृष्ण की जय” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

भक्तगणों का जमावड़ा

कार्यक्रम में पूर्व लेखपाल कपिलदेव सिंह, लालबहादुर सिंह, सूर्यकुमार सिंह, मिलहु पांडेय, श्याम बहादुर सिंह, राकेश सिंह, चंद्रभान सिंह, पूर्व प्रधान अमरजीत गिरी, संतोष सिंह (लंबरदार), पूर्व बीडीसी अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, गिरजेश सिंह, शेषनाथ सिंह ठाकुर,सुमित सिंह, सोहम सिंह,रघुनाथ बंसल, गणेश बंसल, अमरपाल बंसल, समरबहादुर वीरु बंसल, हरि पटवा,राममूरत शर्मा, गणेश पटवा, मदनलाल बंसल, अमन बंसल सहित बाबूलाल कश्यप, मुन्ना मौर्य, सुधांसु गुप्ता, राजमती सिंह, इच्छा सिंह, अंतिमा सिंह, मुकेश कश्यप,परी,साधना,पल्लवी, दुलारी पटवा, माला कश्यप,

सीमा बंसल सहित भारी संख्या में भक्तगणों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए महाप्रसाद का लाभ उठाया।

महादेवन मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

इसके अलावा गांव के प्राचीन महादेवन मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 4 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप