-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Bjp Sunderkand Path Uddhav Thackeray Statement
अमरावती में नवनीत राणा का सुंदरकांड पाठ, उद्धव ठाकरे के लिए की गई सद्बुद्धि की प्रार्थना
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Sunderkand Path: अमरावती में भाजपा ने विधायक प्रवीण पोटे पाटिल के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा नेता नवनीत राणा ने तीखे बयान दिए।

अमरावती सुंदरकांड पाठ- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati BJP Hindutva Protest: भाजपा की ओर से शनिवार को राजकमल चौक में विधायक प्रवीण पोटे पाटिल के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आयोजन इस भावना के साथ किया गया कि उद्धव ठाकरे, शिवसेना संस्थापक हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा से भटक गए हैं। उनके लिए सद्बुद्धि और सन्मति की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक राजेश वानखड़े, महापौर श्रीचंद तेजवानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, मनपा पक्ष नेता चेतन गावंडे, जयंत डेहनकर, किरण पातुरकर, तुषार भारतीय, नितिन गुडधे, चेतन पवार और स्वीकृत पार्षद एड. प्रशांत देशपांडे प्रमुखता से उपस्थित थे।
हनुमानगढ़ी मंदिर से राणा दंपति का उद्धव पर निशाना
विधायक रवि राणा और भाजपा नेत्री नवनीत राणा ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उद्धव ठाकरे को हनुमान चालीसा का पाठ करने का सार्वजनिक निमंत्रण देते हुए उन पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में निलेशचंद्र मुनि, उपमहापौर सचिन भेंडे, सुनील राणा, सुनील खराटे, पूर्व जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, ललित समदुरकर, पार्षद राधा कुरील सहित पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
उद्धव ठाकरे को दिया हनुमान चालीसा पाठ का निमंत्रण
नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अमरावती यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी आकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने सत्ता में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विश्वासघात किया। वर्ष 2022 के हनुमान चालीसा प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें 14 दिन जेल में रहना पड़ा, लेकिन इससे उनकी आस्था और मजबूत हुई।
हिंदुत्व से समझौता किया गयाः बोंडे
सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व की विचारधारा से समझौता करने का आरोप लगाया। सत्ता में रहते हुए मंदिर बंद किए गए और अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने के बाद भगवान श्रीराम की याद आ रहे हैं। उध्दव को 2019 में कुबुध्दि हो गई थी। इसीलिए उन्होंने राम का का साथ छोड़कर कांग्रेस से युति की थी। अब हिंदुओं का समर्थन वापस पाने के लिए रामरक्षा का पाठ किया जा रहा है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है।
ये भी पढ़े: धामणगांव में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, 600 से अधिक छात्राएं शामिल
सत्ता जाते देख ठाकरे को राम याद आएः पोटे
प्रवीण पोटे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जबकि उद्धव ठाकरे का राम के प्रति समर्पण केवल राजनीतिक दिखावा है। ठाकरे को अब अपने हाथ से सत्ता निकलती दिखाई दे रही है तो अब राम रक्षा का पठन कर रहे हैं। भाजपा के बड़े पदाधिकारी से लेकर छोटे कार्यकर्ता को रामरक्षा का पूरा पठन याद है, उन्हें पुस्तक की जरूरत नहीं है। उध्दव अपनी आने वाली पीढ़ी और तोते की राजनितिक रक्षा के लिए यह सब कर रहे हैं।
Amaravati bjp sunderkand path uddhav thackeray statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMFIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Jul 19, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













