सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

खुशियों के त्योहार पर बिछ गईं लाशें, धनतेरस की शाम हुए हादसे ने उजाड़े पांच परिवार, घरों में छाया मातम

Sitapur Road Accident: धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मुंडन संस्कार से लौट रहे थे ग्रामीण

  • ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

  • हादसे में पांच महिलाओं की मौत

  • डीएम और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Sitapur Road Accident 5 Dead: जहां घरों में दीपावली की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां चीख-पुकार और मातम पसर गया। धनतेरस के दिन सीतापुर में हुए भीषण हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

शुक्रवार 6 नवंबर को पिसावा थाना इलाके की बरगवां रसूलपुर गांव के लोग मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। पिसावा थाना इलाके के हिम्मतनगर चंदवापुर के पास उनका ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई।

गंभीर घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए। इसमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें पीएचसी पिसावा से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है। मरने वाले सभी एक ही गांव के हैं।

सीतापुर में हुए भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को प्रशासन की तरफ से आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का इंतजाम किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने और उनके बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

हादसे में जान गंवाने वाली 5 महिलाएं

सीओ महोली नागेंद्र चौबे के मुताबिक, मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • काजल – पुत्री दाताराम, निवासी बरगावां, थाना पिसावां

  • सुशीला – पत्नी विष्णु, निवासी बरगावां, थाना पिसावां

  • रूबी – पुत्री विष्णु, निवासी बरगावां, थाना पिसावां

  • सुनीता – पत्नी रामकुमार, निवासी बरगावां, थाना पिसावां

  • अज्ञात महिला – उम्र करीब 58 वर्ष

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल