पूजा पाल, शिवपाल यादव 
उत्तर प्रदेश

अचानक से हत्या का डर क्यों? पूजा पाल के आरोपों पर शिवपाल यादव का बयान, बोले- हम हत्या की राजनीति...

Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने विधायक पूजा पाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इतने दिन चुपचाप घर में बैठी थीं, अब अचानक हत्या का डर क्यों?

अर्पित शुक्ला

Pooja Pal News: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के एक लेटर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पूजा पाल ने अपनी चिट्ठी में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या होती है, तो इसकी जिम्मेदार सपा और अखिलेश यादव होंगे। उनके इस बयान को लेकर आज मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया।

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हत्या की राजनीति नहीं करती और पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी। साथ ही शिवपाल य़ादव ने BJP नेता संगीत सोम और 2027 विधानसभा चुनाव पर भी बयान दिया।

पूजा पाल नहीं बनेंगी विधायक

पूजा पाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वह इतने दिन चुपचाप घर में बैठी थीं, अब अचानक से हत्या का डर क्यों? हत्या की राजनीति कुछ लोग करते हैं, हम नहीं। उन्होंने आगे कहा कि पूजा पाल का विधायक बनने का रास्ता अब बंद हो गया है। साथ ही शिवपाल यादव ने BJP नेता संगीत सोम के ‘पश्चिमी UP मिनी पाकिस्तान बन रहा है’ वाले बयान पर भी तंज कसा कि उनका स्वार्थ जगजाहिर है। उनका कोई ठिकाना नहीं है, वो कभी हमारे साथ रहे, अब अपने लाभ के लिए कुछ भी कहते हैं।

INDIA गठबंधन साथ लड़ेगा चुनाव

शिवपाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमें INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल पार्लियामेंट बोर्ड की बैठकें चल रही हैं, जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी। अखिलेश यादव को सीएम पद का चेहरा बनाने पर उन्होंने कहा कि विधायक अपना नेता चुनते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि बीजेपी हटे और अखिलेश मुख्यमंत्री बने।

वोट चोरी तथा संस्थाओं पर कब्जे का आरोप सही

शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने देश और उत्तर प्रदेश के लिए कोई काम नहीं किया। उनके वादे झूठे हैं, वोट चोरी तथा संस्थाओं पर कब्जे का आरोप सही है। उन्होंने कहा कि जनता 2027 में फैसला लेगी शिवपाल ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को बीजेपी की घबराहट का कारण बताया। उन्होंने आगे कहा कि PDA से ही भाजपा डरी है और सपा में सभी वर्ग, महिलाएं और स्वर्ण जाति के लोग शामिल हैं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें