-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Who Is India Richest Cm Most Rich Chief Minister Of India Updated List
क्या आप जानते हैं आपके राज्य के सीएम के पास कितनी दौलत है? ADR रिपोर्ट से खुलासा, देखिए लिस्ट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
India Richest CM List: क्या आप जानते हैं आपके सीएम के पास कितनी संपत्ति है। सबसे अमीर और सबसे गरीब सीएम कौन है। अगर नहीं, तो पढ़िए ये रिपोर्ट।

कौन है भारत का सबसे अमीर सीएम, फोटो: सोशल मीडिया
Richest CM of India: भारत के 27 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। यह रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने जारी की है। इस रिपोर्ट में सीएम से जुड़ी हुई अहम जानकारियां दी गई हैं।
ADR के विश्लेषण के अनुसार सभी 30 मुख्यमंत्रियों की संयुक्त कुल संपत्ति लगभग 1,632 करोड़ रुपये है। इनमें से सिर्फ दो मुख्यमंत्री अरबपति हैं, जबकि कुछ मुख्यमंत्रियों के पास एक करोड़ रुपये से भी कम की संपत्ति दर्ज है। इसमें मौजूदा मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग मुख्यमंत्रियों की दौलत में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री
इस सूची में सबसे ऊपर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का नाम है। उनके पास 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। इस वजह से वे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं, जिनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है। सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आते हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
अभी हारी नहीं हूं…जब तक आपका अंत न देख लूं, जिंदा रहूंगी मैं; BJP के खिलाफ ममता बनर्जी ने फिर भरीं हुंकार
बड़ा झटका: TMC के 12 और बैंक खाते फ्रीज, ₹1000 करोड़ से अधिक की राशि पर रोक
मुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा, बागी गुट में हुईं शामिल
ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सूची में सबसे कम संपत्ति वाली नेता हैं। उनके पास महज 15.38 लाख रुपये की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हैं, जिनके पास 55.24 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पास 1.18 करोड़ रुपये, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास 1.46 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार की संपत्ति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ रुपये बताई गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम योगी से थोड़ा आगे हैं, उनके पास 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दोनों के पास लगभग 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।
रिपोर्ट कैसे बनी
ADR ने यह रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव से पहले दिए गए हलफनामों के आधार पर तैयार की है। इसमें उनकी चल-अचल संपत्ति, नकद, निवेश और अन्य वित्तीय विवरणों का विश्लेषण किया गया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के कारण वहां के मुख्यमंत्री को इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: अनिल अंबानी के घर समेत कई परिसरों पर रेड, बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने कसा शिकंजा, FIR भी दर्ज
यह रिपोर्ट साफ दिखाती है कि देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में बेहद असमानता है। एक तरफ चंद्रबाबू नायडू और पेमा खांडू जैसे अरबपति मुख्यमंत्री हैं, तो दूसरी ओर ममता बनर्जी के पास केवल कुछ लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है।
Who is india richest cm most rich chief minister of india updated list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














