तौकीर रजा के बेटे की कार बस से टकराई, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार बस से टकराई, बैग से 'क्रिस्टल ड्रग्स' और सिरिंज बरामद

Shahjahanpur Car Accident: शाहजहांपुर में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान की कार एक खड़ी बस से टकरा गई। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ और सिरिंज मिली है।

प्रतीक पाण्डेय

Tauqeer Raza Son Car Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ। बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान की कार एक रोडवेज बस से टकरा गई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसके बैग से क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई।

घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे की है, जब बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला फरमान रजा अपनी कार से बरेली की ओर जा रहा था। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने सीतापुर डिपो की एक रोडवेज बस खड़ी थी। बस का चालक हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था, तभी पीछे से आ रही फरमान की कार बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फरमान कार में ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

तलाशी में मिला संदिग्ध सामान और ड्रग्स

सूचना मिलने पर तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची और फरमान को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आई। पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच की, तो उसमें एक ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग मिला। बैग की सघन तलाशी के दौरान पुलिस को एक पुड़िया में सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ और ड्रग्स के इस्तेमाल के लिए सिरिंज बरामद हुई। इस बरामदगी की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने खुद थाने पहुंचकर मामले की जांच की।

"निजी इस्तेमाल के लिए दिल्ली से खरीदी थी ड्रग्स"

पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बरामद पदार्थ आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान ने स्वीकार किया है कि उसने अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिल्ली से एक ग्राम ड्रग्स खरीदी थी। उसने पुलिस को बताया कि वह इसमें से आधा ग्राम पहले ही इस्तेमाल कर चुका है और शेष आधा ग्राम उसके पास बचा हुआ था। हादसे के बाद वह काफी घबराया हुआ था, हालांकि उसे इस टक्कर में अधिक चोटें नहीं आई हैं।

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरमान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस फिलहाल बरामद नशीले पदार्थ की विस्तृत जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर ही संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें