अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP की सियासत में महा-संग्राम! योगी ने छेड़ी दिल्ली-लखनऊ की जंग, तो अखिलेश यादव ने भी दिया करारा जवाब

Akhilesh Yadav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में देश के दो नमूनों का जिक्र किया, जो अब सियासी विवाद के रूप में उभर चुका है। अखिलेश यादव ने उनके बयान पर पलटवार किया है।

मनोज आर्या

CM Yogi Adityanath vs Akhilesh Yadav:  उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बनाम अखिलेश यादव की लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, यूपी सीएम ने एक बयान में कहा कि देश में दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक यहां (लखनऊ) में हैं। उन्होंने आगे कहा कि जरूरी मुद्दों पर दिल्ली वाले विदेश भाग जाते हैं, यही बबुआ भी करेंगे, लंदन भाग जाएंगे। दरअसल, सपा ने आज कोडीन सिरप के मामले को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया था, जिसका जवाब योगी दे रहे थे कि कोडीन सिरप से यूपी में कोई मौत नहीं हुई, मौतों के मामले यूपी से बाहर के हैं।

यूपी विधानसभा में कोडीन कफ सिरप पर समाजवादी पार्टी के विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बिना नाम लिए तंज कसा था और उन्हें नमूना बता दिया था। सीएम योगी के इस बयान के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने भी उनपर पलटवार कर दिया।

योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी नेता ने लिखा, 'आत्म स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। उन्होंने आगे लिखा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघे। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा।

आखिर क्या है ये पूरा मामला?

बता दें कि ये पूरा मामला यूपी विधानसभा से जुड़ा है, जहां एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर साधा निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश के अंदर दो नूमने हैं एक दिल्ली में और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में कोई चर्चा होती है तो तुरंत वह देश छोड़कर भाग जाते हैं। मुझे लगता है कि यही आपके बबुआ के साथ हो रहा होगा, वह भी देश से फिर जाएंगे इंग्लैंड के सैर-सपाटे में और फिर चिल्लाते रहेंगे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज