रोहिणी घावरी व चंद्रशेखर रावण (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

इंडिया आ रही हूं...तुझे अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे, 'रावण' को रोहिणी का चैलेंज, अब होगी असली लड़ाई?

Rohini Ghavri Challenge: आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर 'रावण' की कथित पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि वो उन्हें पूरी तरह से खत्म करने के लिए इंडिया आ रही हैं।

अभिषेक सिंह

Rohini Ghavri vs ChandraShekhar Ravan: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कथित तौर पर चंद्रशेखर 'रावण' की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने उन्हें खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि वो उन्हें पूरी तरह से खत्म करने के लिए इंडिया आ रही हैं।

रिसर्च स्कॉलर रोहिणी घावरी अब तक सोशल मीडिया के जरिए चंद्रशेखर आजाद को टारगेट करती रही हैं। लेकिन अब उन्होंने पहली बार इंडिया आने की बात कही है। एक्स पर एक के बाद एक दो पोस्ट करते हुए उन्होंने चंद्रशेखर को खुला चैंलेज दिया है साथ ही यह भी कहा है कि उन्हें अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे।

चंद्रेशखर 'रावण' के खुला चैलेंज

एक्स पर की गई पहली पोस्ट में रोहिणी घावरी ने लिखा कि मेरे मम्मी पापा मेरे भगवान है उन्हें थोड़ी भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश भी मत करना वरना इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाऊंगी। तुझे समझा अमित शाह भी बचा नहीं पाएंगे। पोस्ट में रोहिणी ने बेहद ही तीखी और कटु भाषा का प्रयोग किया है।

इसके बाद एक एर पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, "धोखेबाज़ एहसान फ़रामोश आदमी जिन मां बाप ने इतना प्यार सम्मान दिया, जिस मां के हाथ की रोटी खायी, अब उनको जेल भेजने की धमकी दे रहा है। तेरी दुश्मन थी नहीं लेकिन अब जानी दुश्मन बन गई हूं। पोस्ट के अंत में उन्होंने इंडिया वापस आने की बात भी लिखी है।

आखिर कौन हैं रोहिणी घावरी?

डॉ. रोहिणी घावरी एक पीएचडी स्‍कॉलर हैं। सोशल मीडिया अकाउंटर पर उन्‍होंने लिखा है कि वह एक अस्‍पताल के सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में वह उच्‍च शिक्षा के लिए स्विटजरलैंड गई थीं। उन्‍हें पीएचडी पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली थी। पिछले पांच साल से रोहिणी स्विटजरलैंड में जॉब कर रही हैं। वहां वह एक एनजीओ चलाती हैं।

रोहिणी घावरी पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्‍होंने यूनाइटेंड नेशंस में अपनी स्‍पीच की शुरुआत जयश्री राम से की थी। उसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर रावण के साथ पूर्व संबंधों का खुलासा करते हुए लगातार उनपर आरोप लगा रही हैं। इसके लिए कुछ दिन पहले उन्होंने महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना