गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत )
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल; गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के नरौरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश धनेश घायल हो गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली है।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Bulandshahr Police Encounter: बुलंदशहर के नरौरा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश धनेश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब 4 बजे वाजिदपुर बंबे के पास हुई। नरौरा पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सीओ मधुप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धनेश शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और बिजली चोरी समेत गंभीर धाराओं में 21 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, धनेश नरौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। नरौरा पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश

सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि वाजिदपुर बंबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के अनुसार आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी डिबाई भेजा। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी, थाना नरसैना के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार धनेश के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, विद्युत अधिनियम समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त