अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव सोर्स- IANS
उत्तर प्रदेश

रामगोपाल यादव फिर बने राज्यसभा के लिए सपा का उम्मीदवार, 11 बजे भरेंगे नामांकन पत्र; ओपी राजभर का तंज

UP Rajya Sabha Election: समाजवादी पार्टी राज्यसभा के लिए आज 2 नामांकन कराएगी। रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी सपा के प्रत्याशी होंगे। 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

नितिन कुमार राय

Ram Gopal Yadav Files Nomination: यूपी में राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा के लिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपने दो उम्मीदवार घोषित किया। दोनों उम्मीदवार बुधवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले, उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के बजाय परिवार के सदस्यों, अमीर लोगों और अपराधियों को संसद के उच्च सदन में भेजना चाहती है।

नाम की घोषणा के बाद राजनीति

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने SP को चेतावनी भी दी कि तीसरी सीट जीतने की कोशिश में वह दूसरी सीट न गंवा दे। उन्होंने लिखा, "अखिलेश जी, मैंने सुना है कि आप राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवार उतारने वाले हैं। बताइए, क्या तीनों आपके 'PDA' से होंगे या नहीं? पहला नाम तो प्रोफेसर साहब का है। वे आपके PDA में परिवार वाले 'P' से आते हैं। अब 'D' और 'A' के लिए कौन होगा? क्या 'D' के लिए कोई अमीर व्यक्ति होगा? और 'A' के लिए कोई अपराधी? ज़रूर बताइए, क्योंकि पिछड़े वर्ग के लोग, दलित भाई और मुस्लिम भाई यह जानना चाहते हैं कि आप अपने PDA से परिवार वालों, अमीरों और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन में भेजने की क्या योजना बना रहे हैं..’।

दूसरी सीट भी न गंवा दीजिएगा

राजभर ने आगे लिखा कि ‘आखिर में, एक और सलाह। तीन सीटें पाने की कोशिश में दूसरी सीट भी मत गंवा दीजिएगा। जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव’

बता दें कि 22 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट समेत कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग पर अखिलेश का हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि 2022 के चुनावों के दौरान उनकी पार्टी के समर्थकों के वोट जानबूझकर हटा दिए गए थे और दावा किया था कि ऐसी गड़बड़ी कई सालों से चल रही है।

फिलहाल, सपा ने जानकारी दी कि दोनों उम्मीदवार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल