अखिलेश यादव, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'दो भाई, वोट चोरों की तबाही', वोट अधिकार यात्रा के बाद राहुल ने अखिलेश को कहा- धन्यवाद

Rahul Thanks to Akhilesh : कांग्रेस नेता राहुल गांध ने वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने अखिलेश यादव के अंदाज में तुकबंदी करते हुए लिखा 'दो भाई वोट चोरों की तबाही'

Saurabh Pal

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसके विरोध में कांग्रेस और राजद की 'वोटर अधिकार यात्रा' निकली, जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शिरकत की। इसे लेकर राहुल गांधी ने उनका धन्यवाद किया।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि दो भाई, वोट चोरों की तबाही। वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर तेजस्वी यादव, मुझे और इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को अपना समर्थन देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, अखिलेश यादव।

'वोटर अधिकार यात्रा' ने क्रांति ला दीः कांग्रेस

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के माध्यम से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को दर्शाया गया। कांग्रेस ने 'एक्स' पर लिखा, "जन अधिकारों की रक्षा के लिए जारी 'वोटर अधिकार यात्रा' ने क्रांति ला दी है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए और 'वोट चोरी' के खिलाफ आवाज बुलंद की। जय लोकतंत्र।"

1300 किलोमीटर चली वोट अधिकार यात्रा

कांग्रेस ने कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य और अन्य नेता नजर आ रहे हैं। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा कर एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

'INDIA' का दावा बिहार में मिला भरपूर समर्थन

इस यात्रा को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों का दावा है कि बिहार की जनता का भरपूर समर्थन उनके साथ है। राहुल गांधी ने जो एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस पर जनता का समर्थन है। वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इस यात्रा को धोखा यात्रा करार दिया है। भाजपा-जदयू और अन्य पार्टियों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जनता इंडिया गठबंधन के झूठ का जवाब विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए देगी।-एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल