उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

प्रयागराज में 17,487 अभ्यर्थी देंगे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा, 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Health Education Officer Exam: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2025 की तैयारियों की समीक्षा की गई। 4 अक्टूबर को 17,487 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

UPPSC Health Education Officer Screening Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से कराने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को एक पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रयागराज में परीक्षा के लिए कुल 43 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 17,487 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

केंद्रों पर कड़ी निगरानी, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों समेत संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की स्थिति न बने।

जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश

उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने या परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान डालने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, निगरानी और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सुरक्षित, व्यवस्थित, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने को कहा। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम