उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
प्रयागराज

UPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा

UPESSC Interview Schedule: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग(UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। 21 जुलाई से 13 अगस्त तक 910 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे

स्निग्धा श्रीवास्तव

UPESSC Interview Schedule 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विज्ञापन संख्या-51 के तहत 33 विषयों में 910 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अब इंटरव्यू चरण में शामिल होंगे।

18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा

आयोग के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 39,192 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा का परिणाम 9 जून 2026 को जारी किया गया, जिसमें 3,155 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया। इन्हीं अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

आयोग ने बताया कि इंटरव्यू लेटर 29 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर इंटरव्यू से संबंधित दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

आयोग ने समय पर उपस्थित होने के लिए की अपील

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने और निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया न्यायालयों के आदेशों के अधीन रहेगी। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित विशेष अपील संख्या-368/2026 तथा सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अनुमति याचिका संख्या-23758/2026 से संबंधित आदेश भी प्रभावी रहेंगे।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह

ऐसे में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े किसी भी संशोधन या नए निर्देश के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कहा कि अभ्यर्थी इंटरव्यू के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला