उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
प्रयागराज

यूपी शिक्षक भर्ती पर बड़ी खबर! खत्म हुए पुराने नियम, जानें नया परीक्षा पैटर्न और चयन की पूरी प्रक्रिया

UP Teacher Recruitment:उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चयन शैक्षिक मेरिट के बजाय 120 प्रश्नों की 360 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा

स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Teacher Recruitment Written Exam: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार भर्ती प्रक्रिया का जिम्मा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग संभालेगा। नई व्यवस्था के तहत अब अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक मेरिट के आधार पर नहीं, बल्कि 120 प्रश्नों की 360 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग परीक्षा का नया पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

नई भर्ती परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 90 प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से तथा 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा, यानी परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी। गलत उत्तर देने पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

शैक्षिक मेरिट व्यवस्था हुई समाप्त

अब तक बेसिक शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण कराता था। उस व्यवस्था में 150 अंकों की परीक्षा के साथ शैक्षिक अंकों को भी मेरिट में शामिल किया जाता था। नई प्रणाली में अकादमिक (शैक्षिक) मेरिट को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे सभी अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा के विस्तृत सिलेबस को अंतिम रूप देने में जुटा है। आयोग का उद्देश्य है कि अभ्यर्थियों को पर्याप्त तैयारी का समय मिले, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने से पहले पाठ्यक्रम सार्वजनिक किया जाएगा।

हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी

बेसिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 11,508 पद रिक्त होने की जानकारी आयोग को उपलब्ध कराई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में वर्ष 2018 के बाद नियमित शिक्षक भर्ती न होने के कारण बड़ी संख्या में पद खाली होने की संभावना है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग की ओर से अभी आयोग के पोर्टल पर अधियाचन (रिक्तियों का औपचारिक प्रस्ताव) नहीं भेजा गया है। अधियाचन प्राप्त होने के बाद आयोग भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला