प्रयागराज रेलवे मंडल (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रयागराज

यात्रियों को राहत: प्रयागराज मंडल में TOD ट्रेनों के संचालन में 77% उछाल, चलाई गईं 649 अतिरिक्त ट्रेनें

Prayagraj Railway Division Train Operations: अगस्त और अक्टूबर 2026 में 266-266 टीओडी ट्रेनों का प्रारंभिक संचालन किया गया। वहीं नवंबर में 19 तारीख तक 156 ट्रेनें शुरू की जा चुकी थीं।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अप्रैल से 19 नवंबर तक 2026 में 1493 टीओडी ट्रेनों का हुआ प्रारंभिक संचालन

  • पिछले साल इसी अवधि में चली थीं 844 ट्रेनें

  • दैनिक औसत के लिहाज से ट्रेनों की संख्या चार से बढ़कर हुई छह

Train on Demand Services Increase by 77 Percent: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में यात्री परिवहन और ट्रेन परिचालन क्षमता में लगातार विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में ट्रेनों के प्रारंभिक संचालन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खास तौर पर ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) श्रेणी की ट्रेनों के परिचालन में करीब 77 प्रतिशत का उछाल आया है।

अप्रैल से 19 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में मंडल से 1493 टीओडी ट्रेनों का प्रारंभिक संचालन किया गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में इनकी संख्या 844 थी। यानी इस बार 649 अतिरिक्त टीओडी ट्रेनें चलाई गईं।

अगस्त और अक्टूबर में सबसे अधिक TOD ट्रेनें

मासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त और अक्टूबर 2026 में 266-266 टीओडी ट्रेनों का प्रारंभिक संचालन किया गया। वहीं नवंबर में 19 तारीख तक 156 ट्रेनें शुरू की जा चुकी थीं।

दैनिक औसत के लिहाज से भी इन ट्रेनों की संख्या चार से बढ़कर छह हो गई है। इससे त्योहारों और यात्रियों की बढ़ती मांग के अनुरूप अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की मंडल की क्षमता का पता चलता है।

प्रयागराज जंक्शन से नवंबर में गुजरीं 1687 टीओडी ट्रेनें

प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली टीओडी ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। अप्रैल से 19 नवंबर 2026 तक कुल 10,875 टीओडी ट्रेनें जंक्शन से गुजरीं।

नवंबर में 19 तारीख तक 1687 ट्रेनों का परिचालन हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1511 थी। दैनिक औसत परिचालन 80 से बढ़कर 89 ट्रेनें हो गया।

प्रारंभिक संचालन में 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मंडल में मेल और एक्सप्रेस, टीओडी तथा पैसेंजर ट्रेनों को मिलाकर कुल प्रारंभिक संचालन में भी वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल से 19 नवंबर 2025 तक जहां 23,087 ट्रेनें शुरू की गई थीं, वहीं 2026 में इसी अवधि के दौरान 23,730 ट्रेनों का प्रारंभिक संचालन हुआ।

इस तरह 643 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं। प्रतिदिन ट्रेनों के प्रारंभिक संचालन का औसत भी 99 से बढ़कर 102 पहुंच गया। नवंबर में 19 तारीख तक 2011 ट्रेनें शुरू हुईं, जबकि पिछले साल यह संख्या 1924 थी।

रेल यातायात के अनुरूप परिचालन व्यवस्था

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व और परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, विद्युत, यांत्रिक तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के बीच बेहतर समन्वय से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और नियमित निगरानी से बढ़ते रेल यातायात के अनुरूप परिचालन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य