सपा नेता पवन यादव  फाइल फोटो
प्रयागराज

हंडिया में पूर्व प्रधान एवं सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार; दो तमंचे और बाइक बरामद

Prayagraj Murder Case: हंडिया में पूर्व प्रधान और सपा जिला महासचिव पवन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो तमंचे, कारतूस और बाइक भी बरामद हुई है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Samajwadi leader Pawan Yadav Murder Case: प्रयागराज मंडल के हंडिया थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव पवन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

परिचितों से बातचीत के दौरान मारी गई गोली

घटना शाम करीब 5:24 बजे हंडिया क्षेत्र में पिलर नंबर 52 के पास हुई थी। मुंगराव गांव के पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव अपनी ब्रेजा कार के पास कुछ परिचितों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हंडिया की ओर से सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था।

पुलिस के मुताबिक बाइक से पहुंचे आरोपियों में निहाल अली बाइक चला रहा था, जबकि बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा था। आरोप है कि लल्ला यादव ने पवन यादव की पीठ से सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गोली लगने के बाद पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान और हत्या के कारणों की जांच शुरू की गई।

व्यक्तिगत दुश्मनी की बात सामने आई

पुलिस के मुताबिक जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी बताए जा रहे लल्ला यादव ने पवन यादव से व्यक्तिगत दुश्मनी की बात बताई है। हालांकि हत्या की वजह से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक के अलावा दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात के लिए दो तमंचे और कारतूस करीब 20 हजार रुपये में खरीदे गए थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बरामदगी और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

OTT पर बोल्ड कंटेंट के खिलाफ RSS की तैयारी, संघ ने बनाया अनौपचारिक पैनल; भागवत ने बताया था नैतिक पतन का कारण

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें