युवती को रेस्क्यू करती टीम (सोर्स- नवभारत लाइव)
प्रयागराज

Prayagraj: पुल पर मोबाइल, पर्स और चप्पल छोड़ यमुना ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग; गोताखोरों ने किया रेस्क्यू

Prayagraj News: प्रयागराज में यमुना ब्रिज से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि जल पुलिस और गोताखोरों ने समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। जल पुलिस ने युवती को परिजनों को सकुशल सौंप दिया।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Yamuna Bridge Girl Rescue: यमुना ब्रिज के बीचो-बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने अचानक पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में युवती के गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय नाविकों और जल पुलिस के गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उस समय उसकी हालत बेहोशी जैसी बताई जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक युवती कटरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग लगाने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन, पर्स और चप्पल पुल पर ही छोड़ दिए थे। कुछ देर बाद लोगों की नजर इन सामान पर पड़ी और युवती के नदी में कूदने की जानकारी हुई। सूचना तत्काल पुलिस और जल पुलिस को दी गई।

गोताखोरों ने समय रहते बचाया

सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान और गोताखोर नदी में उतर गए। युवती की तलाश शुरू की गई। नदी के बहाव और गहराई के बीच गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद युवती को खोज निकाला। उसे पानी से बाहर निकालकर तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से उसकी जान बच गई।

परिजनों के पहुंचते ही भावुक हुई युवती

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। अपनों को सामने देखकर युवती भावुक हो गई और रोने लगी। इस दौरान परिजनों ने उसे संभाला। कुछ देर बाद महिला का पति भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस और परिजनों ने महिला को ढांढस बंधाया।

छलांग लगाने की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से युवती का मोबाइल, पर्स और चप्पल कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस युवती से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। प्रयागराज पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक