Vrindavan: यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया युवक; देर शाम तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर

Vrindavan News: वृंदावन के चामुंडा घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं मिला।
Vrindavan Yamuna Drowning Youth Goes Missing During Bathing at Chamunda Ghat
चामुंडा घाट (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Vrindavan Yamuna Drowning: वृंदावन-पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित चामुंडा घाट पर शुक्रवार को यमुना स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।

जानकारी के अनुसार गौरा नगर निवासी राजबहादुर का पुत्र सुमित अपने छोटे भाई अमित के साथ चामुंडा घाट पर पूजा-अर्चना और यमुना स्नान के लिए पहुंचा था। दोनों भाई घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सुमित अचानक यमुना की तेज धारा की चपेट में आकर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया।

भाई अमित ने शोर मचाकर लगाई मदद की गुहार

भाई अमित ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस टीम के साथ चामुंडा घाट पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Vrindavan Yamuna Drowning Youth Goes Missing During Bathing at Chamunda Ghat
वाराणसी में EVM-VVPAT की FLC पर विशेष कार्यशाला, 21 जिलों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

युवक की तलाश जारी

मथुरा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को यमुना में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने नदी के आसपास काफी दूर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सुमित का पता नहीं चल सका था। तेज बहाव और गहरे पानी के कारण तलाश में परेशानी सामने आ रही है।

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में घाट पर पहुंच गए। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

मथुरा पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील

मथुरा पुलिस ने नदियों में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरें को देखते हुए स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासतौर पर बरसात के मौसम में नदियों में स्नान के दौरान खतरें की संभावना को देखते हुए नदियों में स्नान ना करने की सलाह दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com