प्रयागराज में 342 किलो गांजा जब्त (सोर्स: नवभारत लाइव)
प्रयागराज

प्रयागराज में 342 किलो गांजा बरामद, 85.50 लाख रुपये के मादक पदार्थ ले जा रहा अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Prayagraj 342 Kg Ganja Seized: संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोककर एसटीएफ ने तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर इसकी मात्रा 342 किलोग्राम निकली।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने महिंद्रा पिकअप से पकड़ी गांजे की बड़ी खेप

  • प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखा था नशे का सामान

  • रायपुर से प्रयागराज के रास्ते यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की थी तैयारी

  • हंडिया के दो अन्य लोगों की भूमिका भी आई सामने

Prayagraj Inter-State Smuggler Arrested: छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश तक फैले गांजा तस्करी के नेटवर्क पर एसटीएफ प्रयागराज की फील्ड इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर टीम ने महिंद्रा पिकअप से 342 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 85.50 लाख रुपये बताई गई है। मौके से अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के सक्रिय सदस्य रमेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप और एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है।

छिपाकर रखा गया गांजा बरामद

एसटीएफ के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को टीम को सूचना मिली थी कि एक गिरोह छत्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर प्रयागराज की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में घेराबंदी की।

इस दौरान संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर इसकी मात्रा 342 किलोग्राम निकली।

ऊंचे दामों पर गिरोह बेचता था गांजा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश कुमार यादव निवासी ग्राम पूरे काना, थाना हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह के सदस्य रायपुर से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

एसटीएफ के अनुसार, इस नेटवर्क में हंडिया के धनजया निवासी मुनीराज यादव और होलागढ़ निवासी वाहन मालिक श्याम बहादुर की भूमिका भी सामने आई है। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप का नंबर UP70QT8721 है।

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 266/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/27 में मुकदमा दर्ज कराया है। एसटीएफ के प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ झूंसी थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज होने का भी उल्लेख है। इनमें मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

कई जिलों तक फैले नेटवर्क की जांच

एसटीएफ अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और गांजे की सप्लाई के संभावित ठिकानों की पड़ताल कर रही है। रायपुर से प्रयागराज तक गांजे की खेप पहुंचाने और आगे अलग-अलग जिलों में इसकी आपूर्ति करने वाले नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम