यूपी लोक निर्माण विभाग (सोर्स-सोशल मीडिया) 
प्रयागराज

सरकारी जमीन तक बेच डाली! नैनी में भू माफियाओं का बड़ा खेल उजागर; खलिहान और तलाब बेच कमाया मुनाफा

Naini Land Mafia: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सरकारी जमीन, तालाब और खलिहान पर कब्जे और अवैध बिक्री के आरोपों के बाद 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एंटी भू-माफिया अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Naini Land Mafia Encroachment: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में भूमाफियाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने न सिर्फ निजी भूमि के विवादित सौदे किए, बल्कि सरकारी जमीन, तालाब और खलियान जैसी सार्वजनिक संपत्तियों पर भी कब्जा कर उन्हें बेचने और निर्माण कराने का काम किया।

19 लोगों पर कार्रवाई

मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर नैनी कोतवाली में 19 चिन्हित भूमाफियाओं के खिलाफ एंटी भू-माफिया अभियान के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर करछना तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स ने विभिन्न शिकायतों की जांच की थी। एसडीएम करछना, क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारियों की जांच के बाद जिन लोगों के खिलाफ भूमि अतिक्रमण और अवैध बिक्री के आरोप प्रमाणित पाए गए, उन्हें एंटी भू-माफिया की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सरकारी भूमि की प्लाटिंग कर बेचने का आरोप

जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोप है कि नैनी थाना क्षेत्र के चक बबुरा-अलीमाबाद निवासी नूर मोहम्मद ने पीडीए की सरकारी भूमि की प्लाटिंग कर उसे बेच दिया। वहीं तालुका नौगवां में तालाब की पटाई कर भूमि पर कब्जा करने तथा डांडी क्षेत्र में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराने के मामले भी सामने आए हैं।

निजी हिस्से से अधिक जमीन बेचा

इसके अलावा आनंद नगर निवासी प्रभाकांत शुक्ला पर अपने हिस्से से अधिक भूमि बेचने का आरोप है। जांच समिति ने ऐसे कई मामलों को चिन्हित किया है, जिनमें सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर अवैध कब्जा, भू-उपयोग में परिवर्तन और नियमों के विपरीत भूमि विक्रय किया गया। सूत्रों का कहना है कि इस पूरे खेल में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर भू माफियाओं की मदद करते रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

पुलिस जांच जारी

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ नैनी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज