चायल विधायक पूजा पाल के साथ साइबर ठगी सोर्स- सोशल मीडिया
प्रयागराज

विधायक पूजा पाल के खाते में साइबर सेंध! UPI से उड़ाए ₹1.55 लाख, फोन हैक होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

PhonePe UPI Cyber Crime UP: कौशाम्बी की चायल विधायक पूजा पाल के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों द्वारा ₹1.55 लाख उड़ाने के बाद धूमनगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

Chail MLA Pooja Pal Cyber Fraud: कौशाम्बी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच फोन पे और यूपीआई के जरिए कई बार में यह रकम निकाली गई।

मामले की जानकारी होने के बाद विधायक की ओर से प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कई बार में खाते से निकली रकम

विधायक की शिकायत के अनुसार, उनके बैंक खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई अनधिकृत UPI लेनदेन हुए। इन लेनदेन के माध्यम से कुल करीब 1.55 लाख रुपये खाते से निकल गए। 14 सितंबर को बैंक खाते का विवरण देखने पर अनधिकृत निकासी की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

मोबाइल में सेंध की आशंका

शिकायत में विधायक ने आशंका जताई है कि उनके मोबाइल फोन में किसी तरह अनधिकृत प्रवेश किया गया। इसके बाद फोन पे और यूपीआई के माध्यम से खाते से रकम निकाली गई। उन्होंने मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण डेटा तक भी अनधिकृत पहुंच बनाए जाने अथवा उसके दुरुपयोग की आशंका जताई है। विधायक की ओर से संदिग्ध UPI लेनदेन की तकनीकी जांच और रकम की रिकवरी की मांग की गई है।

साइबर सेल की मदद से जांच

धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। जांच में बैंक खाते से हुए लेनदेन, यूपीआई ट्रांजैक्शन और संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि रकम निकालने वाले व्यक्ति या नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल, पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाते से रकम किस तरीके से निकाली गई और मोबाइल या यूपीआई तक अनधिकृत पहुंच कैसे बनी।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी