कौशांबी रेलवे स्टेशन सोर्स- AI
प्रयागराज

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

Kaushambi Railway Goods Hub: प्रयागराज के सुर्खा अमरूद और कौशांबी के केले को अब देशव्यापी बाजार मिलेगा। इसके लिए कौशांबी रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक ‘गुड्स रोड हब’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

Allahabad Surkha Guava Transport: इलाहाबादी सुर्खा अमरूद और कौशांबी के जी-नाइन केले का स्वाद अब देश के दूसरे हिस्सों तक तेजी से पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे ने गंगा-यमुना के उपजाऊ क्षेत्र में कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय फ्रेट नेटवर्क से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल शुरू की है। इसके तहत कौशांबी रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक ‘गुड्स रोड हब’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कौशांबी में बनेगा बड़ा गुड्स शेड

रेलवे की योजना के तहत कौशांबी का अशरफपुर बड़ा गुड्स शेड बनेगा। इसके लिए सिराथू तहसील के हिसामपुर माढ़ो, तालुका-सिराथू गांव में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परियोजना पूरी होने के बाद आसपास के किसानों को अपने कृषि उत्पाद दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचाने के लिए सड़क परिवहन पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

ट्रक के मुकाबले सस्ता होगा रेल परिवहन

फिलहाल, किसानों और आढ़तियों को सड़क मार्ग से माल भेजने में डीजल, टोल टैक्स और बिचौलियों के कारण अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। आंकड़ों के मुताबिक, 150 किलोमीटर दूर राजधानी लखनऊ तक एक टन माल सड़क से भेजने में करीब 1,500 रुपये खर्च होते हैं। वहीं, रेल परिवहन में ट्रक के मुकाबले लागत काफी कम होने की उम्मीद है।

जहां ट्रक का भाड़ा करीब सात से 10 रुपये प्रति किलो बैठता है, वहीं ट्रेन से माल ढुलाई में 80 से 90 फीसदी तक बचत संभव होगी। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने और बाजार तक सीधी पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है। रेलवे फ्रेट के जरिए यही माल मुंबई, दिल्ली या गुवाहाटी तक पहुंचाया जा सकेगा।

अमरूद, केला और सब्जियों को मिलेगा फायदा

परियोजना का सबसे बड़ा लाभ जल्दी खराब होने वाली फसलों को मिलेगा। अमरूद, केला, टमाटर और हरी मिर्च जैसी उपज को कम समय में दूसरे राज्यों के बाजारों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे किसानों को बेहतर बाजार और उनकी आय बढ़ाने का अवसर मिल सकता है।

उत्तर-मध्य रेलवे की यह पहल प्रयागराज-कौशांबी क्षेत्र की कृषि उपज को देश के बड़े बाजारों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मंडल पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें