प्रयागराज की सड़कों पर चल रहा काम (कांसेप्ट फोटो-सौ. से सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 : 30 नवंबर तक अपडेट हो जाएंगी प्रयागराज की सड़कें, 50 प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा पीडीए

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूती का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विजय कुमार तिवारी

प्रयागराज : तीर्थों के राजा प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूती का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महाकुंभ 2025 के स्वागत के लिए प्रयागराज पूरी तरह से तैयार हो रहा है। आगामी आयोजन को सुगम और स्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ के मद्देनजर पीडीए कुल 50 परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इनमें से 4 परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। महाकुंभ के शुभारंभ में अभी 70 दिनों से ज्यादा का समय है, जिसे देखते हुए पीडीए का उद्देश्य 31 परियोजनाओं को 15 नवंबर तक पूर्ण कर लेना है, जिससे जल्द से जल्द शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार लाया जा सके।

30 नवंबर तक परियोजनाओं के पूर्ण करने का लक्ष्य

बाकी बची 15 परियोजनाओं को 30 नवंबर तक पूरा करने की योजना है। इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, लाइटिंग, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। इससे शहर में यातायात सुगम होगा और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हनुमान मंदिर कॉरिडोर 10 दिसंबर तक होगा पूरा

महाकुंभ के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हनुमान मंदिर कॉरिडोर का कार्य 10 दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कॉरिडोर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने से मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और सुगमता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

समय पर पूरा होगा काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोड्स के चौंडीकरण, सुदृढ़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z