-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Railways Is Building A Bridge Worth Rs 500 Crore In Prayagraj For Maha Kumbh
महाकुंभ 2025: प्रयागराज में युद्धस्तर पर चल रहीं तैयारियां, मॉडर्न तकनीक से गंगा पर बन रहा 495 करोड़ का पुल
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयाग (प्रयागराज) में इस महाकुंभ लगने वाला है। शहर को अगामी 2025 के महाकुंभ के लिये तैयार किया जा रहा है। आवागमन सुगम करने के लिए रेलवे मॉडर्न तकनीक से 495 करोड़ का पुल बना रहा है, जो अगले महीनो हो तैयार हो जराएगा।

प्रयागराज में महाकुंभ के लिए नए पुल का निर्माण (फोटो- सोशल मीडिया)
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयाग (प्रयागराज) में इस महाकुंभ लगने वाला है। शहर को अगामी 2025 के महाकुंभ के लिये तैयार किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने देशभर से जुटे संतों को निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार कुंभ विशालता और भव्यता की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों का रिकार्ड टूटने वाला है।
एक अनुमान के मुताबिक 2025 के महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कुंभनगरी पहुंचकर संगम में डुबकी लगाएंगे। प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र सरकार भी इस आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन के लिए दिन रात तैयारियां कर रही हैं।
महाकुंभ में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
बता दें कि प्रयागराज शहर को दो तरफ से गांगा और एक तरफ से यमुना घेरे हुए हैं। जिस स्थान पर ये दोनों नदियां मिलती हैं, उसे संगम कहा जाता है। प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ ऐतिहासिक व पौराणिक दृष्टि बहुत ही महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म को मानने वाले हर वर्ष संगम में स्नान करते हैं। जिसके चलते प्रयागराज में आवागमन को सुगम रखने के लिए गंगा नदी पर एक नए रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिससे प्रयागराज पहुंचने में श्राद्धालुओं को आसानी होगी। महाकुंभ 2025 में सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के सड़क मार्ग से कुंभ नगरी पहुंचने का अनुमान है। सड़क परिवहन के बाद सबसे अधिक लोग रेल मार्ग से ही प्रयागराज पहुचेंगे। इस बार लगभग 10 करोड़ लोगों के ट्रेन के जरिये महाकुंभ पहुचंने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
युद्धस्तर तैयारियां कर रहा रेल विभाग
भारतीय रेलवे के द्वारा महाकुंभ के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं, एक तरफ ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रेल मार्ग पर सेतुओं का निर्माण किया जा रहा है। जिससे भीड़ का दबाव कम हो। वाराणसी से प्रयागराज के बीच रेलमार्ग को सुगम बनाने के लिए दारागंज से झूंसी के बीच नए रेल पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। बस पुल में रेलवे ट्रैक बिछाने और गिट्टी डालने का कार्य शेष है। रेल विकास निगम लिमिटेड इसका निर्माण कर रहा है। बता दें कि वाराणसी से प्रयागराज के बीच डबल रेलवे लाइन तो बन गई थी, लेकिन पुल पर डबल लाइन न होने कारण एक ट्रेन के क्रॉस होने का दूसरी ट्रेन को इंतजार करना पड़ता था।
495 करोड़ की लागत से बन रहा मॉडर्न तकनीक का पुल
प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय अग्रवाल ने बताया कि 495 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ है, जो करीब एक महीने में ट्रेनों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रयागराज रामबाग- वाराणसी रेल मार्ग में गंगा नदी पर अभी तक केवल एक ही रेल पुल था, जिसमें सिंगल ट्रैक होने की वजह से झूंसी और राम बाग रेलवे स्टेशन में ट्रेन को देर तक रोकना पड़ता था। लेकिन अब इस 2700 मीटर लंबे नए रेल पुल के बन जाने से रेल यात्रियों को इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि यह डबल ट्रैक वाला रेल पुल है।
उन्होंने बताया कि कुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान वाराणसी मार्ग से आने वाले रेल यात्रियों को झूंसी स्टेशन में ही उतारकर कुंभ क्षेत्र ले जाने की योजना पर सरकार से विचार चल रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन में होल्डिंग एरिया का भी निर्माण हो रहा है। लेकिन गैर पर्व के दिनों में ट्रेनों के अप एंड डाउन में इस नए रेल पुल का बड़ा योगदान होगा।
Railways is building a bridge worth rs 500 crore in prayagraj for maha kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
Aug 04, 2026 | 06:27 PMEkadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














