- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Preparations For Maha Kumbh 2025 Are Going On In Full Swing In Prayagraj
प्रयागराज में जोर-शोर से हो रहीं महाकुंभ 2025 की तैयारियां, जानिए कितना बदल जाएगी संगम नगरी
- Written By: अभिषेक सिंह
महाकुंभ-2025 के लिए प्रयागराज की तस्वीर बदलना प्रारंभ हो गई है। कुंभ नगरी और गंगा, यमुना व संगम के घाटों पर कार्यों की गति तेज हो गई है। आने वाले कुछ दिनों में संगम नगरी का स्वरूप बदला हुआ नज़र आएगा।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
प्रयागराज: महाकुंभ-2025 के लिए प्रयागराज की तस्वीर बदलना प्रारंभ हो गई है। कुंभ नगरी और गंगा, यमुना व संगम के घाटों पर कार्यों की गति तेज हो गई है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास के कार्यों को 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मेला प्रशासन द्वारा भी मेला क्षेत्र के कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे।
गंगा का जल उतारने के साथ ही मेला क्षेत्र में भूमि को समतल करने का कार्य तेज गति से शुरू रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं। बिजली के तारों को खींचा जा रहा है और लाइटें लगाई जा रही हैं। परेड ग्राउंड में मेला प्राधिकरण का बड़ा कार्यालय बनना प्रारंभ हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अभी से कमर कस ली है। पुलिस के जवान मेला क्षेत्र में पहुंच चुके हैं और उनके लिए बैरकों का निर्माण हो गया है। इन दिनों पुलिस की मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रेनिंग चल रही है।
बांधे जा रहे पांटून पुल
पीडब्ल्यूडी ने पांटून पुल बनाना शुरू कर दिए हैं। जैसे-जैसे गंगा का जल कम होगा, इस कार्य को और गति दी जाएगी। फिलहाल ओल्ड जीटी रोड पर दो, गंगोली शिवालय मार्ग और हरिशचंद्र मार्ग घाट पर एक-एक पांटून पुल का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इस बार 30 पांटून पुल बनाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
तेजी से हो रहा सुंदरीकरण
शहर में वॉल पेंटिंग के अलावा चौराहों का सुंदरीकरण तेज गति से चल रहा है। प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण हो रहा है। अधिकांश सड़कें बनाई जा चुकी हैं। घाटों के आसपास भी सड़कों को बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और आवागमन सुचारू बना रहे।
यह भी पढ़ें:- लाजवाब जल प्रबंधन के लिए यूपी को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड, बेस्ट स्टेट की कैटेगरी में दूसरे नंबर पर रहा यूपी
4200 हेक्टेयर में बन रहे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक संस्थाएं अपने टेंट लगाने वाली हैं। मेला क्षेत्र के कार्यों को देख रहे एक अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ में एक लाख से अधिक टेंट लगेंगे। कल्पवासियों के लिए खाक चौक, दंडीबाड़ा, आचार्य बाड़ा, प्रयागवाल में व्यवस्था रहेगी।
डेडलाइन से पहले होगा काम
अपर कुंभ मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी कार्य समय तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि महाकुंभ में आने वाले कल्पवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सभी कार्य तेजी से संपन्न हो रहे हैं और सभी को डेडलाइन के पहले समाप्त कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव: दीवाली से पहले होगा बड़ा धमाका, एनडीए में फूटने वाला है बम?
Preparations for maha kumbh 2025 are going on in full swing in prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














