PM Modi का 51वां वाराणसी दौरा आज, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

PM Modi के वाराणसी दौरे पर क्या है खास? जानिए किन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर होंगे। इसके दौरान वो लगभग 2200 करोड़ रुपए की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi Kashi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। अपने 51वें दौरे पर आ रहे पीएम के स्वागत के लिए काशी भगवा रंग के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रंग में रंग गई है। पार्टी के झंडों से चौराहे और सड़कें पट गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए सीएम योगी शुक्रवार को ही वाराणसी में थे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान, सुबह 11 बजे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सीएम योगी ने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे। किसान सम्मान निधि की इस किस्त के तहत देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे भेजी जाएगी।

पीएम मोदी करेंगे इन योजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रयासों के तहत वाराणसी-भदोही रोड और छितौनी-शूल टंकेश्वर रोड के साथ कई खास सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे हरदत्तपुर में एक रेलवे ओवरब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इससे मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दालमंडी के लिए खास है पीएम का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी दालमंडी, लहरतारा-कोटवा, गंगापुर और बाबतपुर में सड़क सुधार सहित कई नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। स्थानीय परिवहन सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए लेवल क्रॉसिंग 22सी और खालिसपुर यार्ड में नए रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने की योजना है।

880 करोड़ की बिजली परियोजनाओं की शुरुआत

शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए, पीएम मोदी 880 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट और ओवरहेड विद्युत केबलों को भूमिगत करना शामिल है, जिनका उद्देश्य शहर की बिजली आपूर्ति को आधुनिक और सुरक्षित बनाना है।

इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने और वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आठ कच्चे घाटों के पुनर्विकास, शिवपुर में रंगीलदास कुटिया के तालाब और घाट के सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार का उद्घाटन करेंगे। कार्डमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली करखियांव के विकास, और लमही में मुंशी प्रेमचंद के पैतृक घर को संग्रहालय में बदलने के लिए आधारशिला रखी जाएगी।

IANS इनपुट के साथ

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार