- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Encounter In Kulgam Security Forces Killed One Terrorist
जम्मू- कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
- Written By: अमन उपाध्याय
Encounter in Kulgam: शुक्रवार को कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस ऑपरेशन के दौरान शनिवार को सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हासिल हुई, जिसमें एक आतंकवादी ढेर...

जम्मू- कश्मीर में मुठभेड़ की एक तस्वीर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल हैं। अब तक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
घटना तब शुरू हुई जब आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी भी यह ऑपरेशन जारी है, और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू
पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अखल जिले के जंगली इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद यह तलाशी ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षाबलों ने भी मुकाबला करते हुए जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने यह भी कहा कि घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है तथा अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! नाबालिग बेटे को दी गाड़ी तो बाप को होगी जेल, श्रीनगर कोर्ट ने सुनाया 3 साल की सजा का ऐतिहासिक फैसला
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Amarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग
हमले की बना रहे थे योजना
इससे पहले, अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी को हथियारों के बड़े स्टॉक के साथ गिरफ्तार किया था और पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले की योजना को नाकाम करने का दावा किया था। शुक्रवार शाम को खुफिया जानकारी मिलने पर कुलगाम जिले के अक्खाल-देवसर क्षेत्र में छापेमारी कार्रवाई की गई। सूचना के तहत वहां 3-4 आतंकियों की मौजूदगी देखी गई थी।
यह भी पढे़ें:- जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन, एसडीएम और उनके बेटे की मौत, 3 घायल, एलजी ने जताया दुख
सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जब वे गांव के बाहरी हिस्से से जंगल की ओर बढ़ने लगे, तभी छिपे हुए आतंकियों ने अचानक उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। सैनिकों ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होने लगी।
हथियारों से लैस दो आतंकी ढेर
बता दें कि पुंछ में 30 जुलाई को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया था। सेना के जवानों ने भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जिनके बारे में अधिकारियों ने बताया कि वे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे।
Jammu kashmir encounter in kulgam security forces killed one terrorist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में प्री-मानसून का असर तेज: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और बरसात के आसार
Jun 15, 2026 | 07:20 AMनागपुर: वर्धा रोड की कई बस्तियों में अघोषित बिजली कटौती, उमस व भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल; व्यापार भी प्रभावित
Jun 15, 2026 | 07:14 AMअमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, धड़ाम से गिरा क्रूड ऑयल बाजार! क्या भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
Jun 15, 2026 | 07:12 AMयवतमाल: दिग्रस आगार को मिली ‘राजमाता जिजाऊ’ एसटी बसें, 56 सीटों वाली आधुनिक बसों का लोकार्पण
Jun 15, 2026 | 07:05 AMक्या राकां के हाथ से निकल गया वित्त विभाग? सुनेत्रा पवार के बयान ने तेज की सियासी चर्चा
Jun 15, 2026 | 07:02 AMईरान के साथ जंग खत्म… अब होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नौसेना; ट्रंप बोले- बहने दो तेल
Jun 15, 2026 | 07:01 AMOffice Vastu Tips: ऑफिस में इन वास्तु नियमों को अपनाने से खुल सकते हैं धन और सफलता के द्वार
Jun 15, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














