PM मोदी (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

'मिडिल-ईस्ट जंग से कई देशों में खाने-पीने का संकट...भारत पूरी ताकत से लड़ेगा', नोएडा में क्या बोले PM मोदी?

PM Modi Jewar Visit: PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 160+ हो गई है।

अर्पित शुक्ला

PM Modi in Noida International Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सपा सरकार ने नोएडा को अपनी “लूट का एटीएम” बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में यही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का मजबूत इंजन बन रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जेवर एयरपोर्ट से हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा। साथ ही उन्होंने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट देश के नौजवानों के भविष्य को नई दिशा और नई उड़ान देने वाले हैं।

भारत मजबूति से कर रहा चुनौती का सामना

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज “विकसित यूपी, विकसित भारत” अभियान का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से चल रहे युद्ध के कारण कई देशों में खाने-पीने की चीजों, पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस चुनौती का सामना पूरी ताकत के साथ कर रहा है और देशवासियों की क्षमता के दम पर इन परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटेगा।

2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होते, बल्कि वे विकास को गति देने का काम करते हैं। उनके शब्दों में, “एयरपोर्ट तरक्की को उड़ान देते हैं।”

उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, जबकि आज इनकी संख्या बढ़कर 160 से अधिक हो चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब हवाई कनेक्टिविटी केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों तक भी तेजी से पहुंच रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा