(डिज़ाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

दरिदंगी की हद! कुकर्म का विरोध करने पर युवक के प्राइवेट पार्ट में ‘कंप्रेसर’ से भरी हवा, फटी अंतड़ियां

नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके गुप्तांग में ‘कंप्रेसर' से हवा भर दी जिससे उसकी अंतड़ियां फट गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहुल गोस्वामी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके गुप्तांग में ‘कंप्रेसर' से हवा भर दी जिससे उसकी अंतड़ियां ही फट गईं।

मामले पर कासना थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कासना स्थित एक मोटर गैराज में काम करने वाले उसके भाई के साथ उसके सहकर्मी रोहित वर्मा ने कुकर्म करने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके गुप्तांग में ‘कंप्रेसर' से हवा भर दी जिसके कारण उसकी अंतड़ियां फट गईं और उसकी हालत नाजुक है।

उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रोहित के साथ दो अन्य लोग भी इस घटना में शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीते 29 मार्च को भी ऐसी ही एक खबर आई थी जब बेंगलुरु में कुछ युवको ने मिलकर अपने एक दोस्त के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी, जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई और अस्पताल में इस लड़के की मौत हो गई है। इस भयावह घटना के बाद आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

यहां योगेश नाम का एक लड़का अपने दोस्त से मिलने के लिए बाइक सर्विस सेंटर पहुंचा था। इस दौरान मुरली जो सर्विस सेंटर पर काम करता था, वह बाइक को धुलाई करने के बाद कंप्रेसर से सुखा रहा था। हंसी-मजाक करते करते मुरली ने योगेश के चेहरे पर कंप्रेसर ने हवा कर दी। योगेश मस्ती में वह उल्टा घूम कर झुक गया। इधर मुरली ने कंप्रेसर की हवा को उसकी गुदा की तरफ कर दिया।

हालांकि कंप्रेसर का पाइप दूर ही था लेकिन हवा की स्पीड इतनी तेज थी कि वह योगेश के गुदा में जाने लगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंप्रेसर की पाइप को गुदा में डालकर हवा भरने के बाद लड़के की हालत खराब हुई। इस घटना के बाद योगेश बुरी तरह जख्मी हो गया। वह बेहोश भी हो गया। आनंद फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे बचाने की तमाम कोशिश हुई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 24 साल के योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। मजाक-मजाक में इस लड़के की जान चली आई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम