प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट का आगाज: एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी NCR की सूरत!

Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एशिया का सबसे बड़ा और दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।

प्रतीक पाण्डेय

Noida International Airport Latest Update: उत्तर प्रदेश के जेवर में आज एक नया इतिहास रचा गया है। 28 मार्च 2026 की यह सुबह दिल्ली-एनसीआर और विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक सुनहरी इबारत लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के पहले चरण का भव्य उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित कर दिया है।

जेवर एयरपोर्ट अब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के बाद एनसीआर का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है, जो आने वाले समय में न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि राजधानी के हवाई क्षेत्र पर बढ़ते बोझ को भी कम करेगा।

क्या है जेवर की ताकत?

जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण अपनी भव्यता और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में लगभग 11,200 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया गया है। यहां 1,38,000 वर्ग मीटर में फैला एक शानदार और आधुनिक टर्मिनल तैयार किया गया है, जिसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह करीब 11:30 बजे टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे, जिनकी पहल और निगरानी में इस विशाल प्रोजेक्ट ने आकार लिया है। यहां का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर भी लगभग 38 मीटर ऊंचा है, जो इस विशाल परिसर की सुरक्षा और गतिविधियों पर नजर रखेगा।

सिर्फ एयरपोर्ट नहीं बल्कि 'एरोट्रोपोलिस'

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मौके पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं होगा, बल्कि इसे प्रधानमंत्री मोदी के विजन के तहत एक 'एरोट्रोपोलिस' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि एयरपोर्ट के आसपास एक पूरा आर्थिक तंत्र विकसित होगा, जहां बिजनेस, लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल गतिविधियां केंद्र में होंगी।

इससे ग्राउंड हैंडलिंग, मेंटेनेंस, सिक्योरिटी, रियल एस्टेट, होटल, ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म जैसे अनगिनत क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। लगभग 40 एकड़ में विकसित हो रही विशेष सुविधाओं से युवाओं को 'हाई-स्किल जॉब्स' मिलेंगी, जिससे अब जेवर के लोगों को रोजगार के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि दुनिया यहां काम के लिए आएगी।

IGI का बोझ होगा कम

इस एयरपोर्ट के शुरू होने का सबसे व्यावहारिक फायदा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को मिलेगा, जहां उड़ानों और यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था,। अब जेवर के आने से यह दबाव बंट जाएगा और यात्रियों को यात्रा का बेहतर अनुभव मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने इसे राज्य की '1 ट्रिलियन डॉलर' अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर कदम बताया है। जेवर पर एयर कार्गो की ऐसी अत्याधुनिक सुविधा तैयार की जा रही है जिससे इस क्षेत्र के उत्पाद सीधे वैश्विक बाजारों तक पहुंच सकेंगे। यात्रियों की बैंकिंग सुविधाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने यहां अपनी शाखाएं और 24/7 एटीएम सुविधाएं भी शुरू कर दी हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल