NEET UG Re-Exam: नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। रविवार को जनपद हाथरस के 4 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम आयोजित होनी है, जिनमें सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज हाथरस, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथरस और सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष फिक्स पिकेट ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा न हो। प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए हुए है, जिससे अफवाहों और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
हाथरस पुलिस अधीक्षक (SP) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को पूरी तरह से सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके तहत निम्नलिखित सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अतिरिक्त मुख्य चौराहों पर फिक्स पिकेट ड्यूटी की व्यवस्था की गई है, जहां पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। पिकेट ड्यूटी के लिए लगाए कर्मचारी परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त आने जाने वाले विभिन्न परीक्षार्थियों व अभिभावकों को समुचित मार्गदर्शन देगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे। साथ ही बताया गया कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, परीक्षा के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों का सभी लोग भली-भांति अध्ययन कर लें एवं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
इन सभी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रविवार को एनटीएन द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम को लेकर जनपद हाथरस में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च स्तरीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
ये भी पढ़ें- नासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सुचारू रूप से संचालन होने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी को लगाया गया है। इसी के साथ सभी केंद्रों पर अन्य मायकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।