फोटो सोर्स - एक्स  
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, जान बचाने के लिए ई-रिक्शा से कूदी छात्रा, 4 लोगों ने इस वारदात को दिया अंजाम

छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलते हुए ई-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।

विकास कुमार उपाध्याय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नर्सिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नर्सिंग की छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ और हैवानियत की कोशिश की गई है। सोमवार की शाम को अकेली छात्रा के साथ 4 युवकों ने ई-रिक्शा में बैठकर अश्लील हरकतें और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

ऐसे में छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलते हुए ई-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान देने वाली बात यह रही कि ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हो गई, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच पाई।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली यह छात्रा कुर्सी रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। बीते सोमवार की शाम वह अपने मामा के घर बर्लिंगटन इलाके में पहुंची थी। बर्लिंगटन इलाके से वापस लौटते वक्त बर्लिंगटन चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने के लिए वह एक ई-रिक्शा में सवार हो गई।

फिर, जैसे ही ई- रिक्शा निशातगंज पहुंचकर अचानक से रुक गया और रिक्शा चालक अपनी सीट छोड़कर छात्रा के बगल में बैठ गया और ऐसे में रिक्शा चालक का एक साथी ई-रिक्शा चलाने लगा। उस समय छात्रा अपने फोन में व्यस्त थी और उसने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया।

जब छात्रा ने टेढ़ी पुलिया पर रुकने को कहा, तो ई-रिक्शा रुकने की बजाय हाई स्पीड से कुर्सी रोड की ओर बढ़ने लगा। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठे युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने शुरू कर दिए। जब छात्रा चिल्लाने लगी, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और ई-रिक्शा सुनसान गली की ओर दौड़ाने लगा। इस बीच डर के मारे छात्रा ने अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए चलते हुए रिक्शा से छलांग लगा दी। खबर है कि छात्रा को गिरने की वजह से गंभीर चोटें आईं हैं।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर टेढ़ी पुलिया से लेकर घटनास्थल तक दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपियों की पहचान हो पाई है। पुलिस ने फैजुल्लागंज निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यम सिंह और उसके तीन साथियों अनुज गुप्ता उर्फ ​​आकाश, रंजीत चौहान और अनिल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा