लखनऊ में चलती बस में भीषण आग 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में चलती बस में भीषण आग, पांच जिंदा जले, VIDEO में देखें भयावह मंजर

लखनऊ में चलती बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।

अर्पित शुक्ला

लखनऊ: लखनऊ में चलती बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। इनमें 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। किसान पथ पर बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस में धुआं भरने पर यात्री जाग गए। बस चालक ने शीशा तोड़कर छलांग लगा दी। चालक की सीट के पास एक अतिरिक्त सीट थी, जिसकी वजह से यात्रियों को उतरने में दिक्कत हुई। कई यात्री उसमें फंसकर गिर गए। हादसा सुबह 5 बजे मोहनलालगंज के पास हुआ।

बस पूरी तरह जलकर राख

हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला था। इसकी वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। पूरी बस मात्र 10 मिनट में जलकर राख हो गई।

देखें वीडियो

क्या कहा यात्रियों ने?

बस में मौजूद एक यात्री ने बताया कि बस में सवार यात्री सो रहे थे। शोर मचने पर मेरी नींद खुली। देखा तो बस में धुआं भर रहा था और भगदड़ मच गई। मैंने तुरंत पत्नी को जगाया। हम दोनों बस से उतरने लगे, तो चालक के पास लगी अतिरिक्त सीट में फंसकर गिर गया। किसी तरह से उठकर बाहर निकला। वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार-पौने पांच बजे की है। गियर के पास स्पार्क हुआ और वहीं से आग लगनी शुरू हुई। ड्राइवर बिना किसी को बताए भाग गया। आगे के यात्री तो किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन पीछे के यात्री फंस गए।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें